अतिरिक्त मुख्य सचिव, कला एवं संस्कृति प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह-2026 में प्रदर्शित झांकियों में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी “राजस्थानी कला” को द्वितीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन नवीन जैन द्वारा इस हेतु जारी पत्र अनुसार ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाने के संबंध में जल्दी ही अलग से सूचित किया जायेगा।


