वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरजन विहार, अलवर (कंपनी बाग) से आयोजित ‘FIT WOMEN NATION’ महिला मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि मैराथन महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस, सशक्तिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनके सहयोग से ही राष्ट्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि मैराथन जैसी पहलें ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सामाजिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को भी प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होती हैं। मैराथन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने बढचढकर भाग लिया।


