राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सिविल लाइन्स जयपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा को मिठाई खिलाकर जन्म दिवस की बधाई दी। वासुदेव देवनानी ने गोपाल शर्मा को सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग भी मौजूद थे।
सदन में स्पीकर वासुदेव देवनानी द्वारा गोपाल शर्मा के जन्म दिवस की जानकारी देने पर सभी सदस्यों ने मेजे थपथपाकर गोपाल शर्मा को बधाई दी।


