बॉलीवुड सेलेब्स के करीबी दोस्त और इंफ्लुएंसर ओरी एक बार फिर से मुश्किल में फंस गए हैं। उनका नाम एक ड्रग्स केस में सामने आया है। गुरुवार को ओरी को पुलिस के सामने पेश होना था लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बजाय रात भर यह इंफ्लुएंसर पार्टी करता दिखा।
बॉलीवुड सेलेब्स के साथ नजर आने वाले इंफ्लुएंसर ओरी का नाम एक ड्रग्स में सामने आया है। मुंबई पुलिस ने इस इंफ्लुएंसर को समन भेजते हुए गुरुवार को पेश होने का कहा था। लेकिन ओरी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। जबकि रात भर वह एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में झूमते दिखे। साथ ही वीडियो में वह आपत्तिजनक हरकतें करते भी दिखे।

पुलिस के समन की नहीं की परवाह, म्यूजिक कॉन्सर्ट में डांस किया
ओरी ने अपने ही इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वह अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट के म्यूजिक कॉन्सर्ट में नाच रहे हैं। कल रात मुंबई में यह कॉन्सर्ट हुआ। ओरी ने जो वीडियो कॉन्सर्ट का शेयर किया है, उसमें वह अपने दोस्तों के साथ दिख रहे हैं। साथ ही कुछ फोटो में ऐसे साइन हाथ से बना रहे थे तो आपत्तिजनक कहे जाएंगे। बताते चलें कि समन दिए जाने के बावजूद ओरी के पेश न होने पर अब मुंबई पुलिस ओरी को एक बार और समन भेजेगी। अगर इसके बावजूद भी ओरी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है।
क्या है ड्रग्स से जुड़ा मामला
बुधवार को ओरी को 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। ओरी को आज सुबह 10 बजे एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट के सामने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया था। लेकिन वह नहीं पहुंचे। पहले भी ओरी एक विवाद का हिस्सा बने थे।


