फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने अचानक फिल्म ‘दृश्यम 3’ से किनारा कर लिया। बताया जा रहा है कि अक्षय और फिल्म के मेकर्स के बीच फाइनेंशियल और क्रिएटिव मतभेद थे, जिसके कारण उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया। इस मामले में प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अक्षय को लीगल नोटिस भेजा है और मुआवजे की मांग की है।
कुमार मंगत पाठक ने कहा कि फीस का कोई मसला नहीं था, बल्कि मामला अक्षय के लुक को लेकर था। अक्षय को फिल्म में उनका किरदार गंजा था, लेकिन उन्होंने ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद बाल लगाने की इच्छा जताई। कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स पहले ही उनके लुक पर काम कर रहे थे। डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया कि ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग दूसरी फिल्म के ठीक छह घंटे बाद शुरू हो रही थी, इसलिए बाल बदलना असंभव था।

कुमार मंगत पाठक ने कहा कि अक्षय ने ‘धुरंधर’ रिलीज के दिन ही मैसेज कर फिल्म से हटने की बात कही और फोन भी नहीं उठाए। प्रोड्यूसर ने तंज कसते हुए कहा कि आसपास के लोग अक्षय को भड़का रहे थे और उन्हें लगा कि फिल्म उनकी वजह से हिट हुई। इससे प्रोडक्शन को भारी नुकसान हुआ और 16 दिसंबर से शुरू होने वाली शूटिंग को रोकना पड़ा।
अब अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को लिया गया है। कुमार मंगत पाठक ने कहा कि जयदीप बेहतर एक्टर हैं और किरदार में कुछ बदलाव किए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे भविष्य में अक्षय खन्ना के साथ काम नहीं करेंगे। उनका कहना है कि कमिटमेंट लेकर पैसा लेना और फिर फिल्म छोड़ना स्वीकार्य नहीं है।


