हाल ही में ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन के म्यूजिक एग्जाम्स में शहर के युवा पियानोवादकों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड से आई पियानिस्ट और सिंगर सैरा ब्राउन ने शहर के बच्चों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और उनके कौशल की सराहना की।
पियानो स्कूल सॉल ऑफ़ सिंफनी के गौरव ने ग्रेड इनीशियल में 100% अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। वहीं मृदुल और वाणी ने 99 अंक, ऐश्वर्या, ओवी और टिआना ने 98 अंक, देशना ने 97, आनंदिता 96 और अथर्व ने 93 अंक हासिल कर गौरव का शानदार साथ दिया।
ग्रेड 1 में अव्यांश 99, अभिराम 97 और शिवांश 96 अंक के साथ सफल रहे। ग्रेड 2 में तनय ने 98 और हर्षल ने 96 अंक अर्जित किए। ग्रेड 3 में मेधांश ने 94 और मोहक ने 93 अंक प्राप्त किए। ग्रेड 4 में जोएल 98 और खुश 94 अंक के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उच्च स्तर पर ग्रेड 5 में अभिमन्यु ने 71 अंक, ग्रेड 6 में अबीर ने 96 अंक और ग्रेड 8 में अरिहंत ने 83 अंक हासिल किए। सभी ने पियानो पर वेस्टर्न क्लासिकल धुनों को बारीकी से बजाकर अपनी कला और मेहनत का परिचय दिया।
पियानो टीचर मणि चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चों ने कठिन वाद्य पियानो पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय बच्चों की वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक में दक्षता साबित की। उन्होंने बताया कि अब माता-पिता अर्ली चाइल्डहुड पियानो प्रोग्राम में 5 साल की उम्र से ही बच्चों को वर्ल्ड म्यूजिक की बारीकियाँ सिखा रहे हैं।


