नई दिल्ली: भाजपा मुख्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें उनके सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी के संगठनात्मक विकास और राष्ट्र निर्माण में उनके मार्गदर्शन पर भरोसा व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा और देशहित में महत्वपूर्ण कार्य करेगा।


