पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हैदराबाद हाउस में मुलाकात के दौरान कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है। भारत शांति के पक्ष में है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को एक बार फिर शांति की जरूरत है। भारत शांति की हर कोशिश का समर्थन करता है।
वहीं, पुतिन ने यूक्रेन में शांति की कोशिशों के लिए PM मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रूस भी शांति के पक्ष में है।वहीं, पुतिन ने यूक्रेन में शांति की कोशिशों के लिए PM मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रूस भी शांति के पक्ष में है।

पुतिन और पीएम मोदी के बीच शुक्रवार दोपहर हैदराबाद हाउस में मीटिंग शुरू हो गई है। दोनों नेता कुछ देर में 23वीं भारत-रूस समिट में शामिल होंगे। भारत-रूस के बीच शुक्रवार को 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है।
भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी से स्वागत हुआ। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर पुतिन ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी- वैश्विक चुनौतियां जल्द सुलझा ली जाएंगी
पुतिन के साथ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया ने कोविड-19 से लेकर आज तक कई संकटों का सामना किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैश्विक चुनौतियां जल्द ही पार कर ली जाएंगी। मोदी ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि आज हम कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।’
पीएम मोदी ने पुतिन की यात्रा को एतिहासिक बताया
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस बार की इंडिया-रूस समिट से कई बड़े नतीजे निकल रहे हैं।
मोदी कहा कि पुतिन पहली बार 2000 में भारत आए थे। उसी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की मजबूत नींव रखी गई थी।
पीएम मोदी ने पुतिन की तारीफ की
पीएम मोदी ने कहा कि मैं पुतिन को पिछले 25 सालों से जानता हूं। भारत-रूस की दोस्ती इस बात की मिसाल है कि एक दूरदर्शी नेता रिश्तों को कैसे बदल सकता है।
पीएम मोदी ने पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके विजन और नेतृत्व ने भारत-रूस संबंधों को और मजबूत और भरोसेमंद बनाया है।
पीएम मोदी बोले- दुनिया को फिर शांति की जरूरत
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को एक बार फिर शांति की जरूरत है। भारत शांति के हर प्रयास का समर्थन करता है। भारत–रूस के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और आने वाले समय में ये संबंध और नई ऊंचाइयों को छूएंगे।


