मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर (एमयूजे) में मंगलवार को संविधान दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हिस्सा लिया। जहां बिरला ने छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. नीति निपुण शर्मा ने यूनिवर्सिटी की अकादमिक उपलब्धियों, वैश्विक स्तर पर छात्रों और पूर्व छात्रों के योगदान और नवाचार की जानकारी साझा की।णिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर (एमयूजे) में मंगलवार को संविधान दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हिस्सा लिया। जहां बिरला ने छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. नीति निपुण शर्मा ने यूनिवर्सिटी की अकादमिक उपलब्धियों, वैश्विक स्तर पर छात्रों और पूर्व छात्रों के योगदान और नवाचार की जानकारी साझा की।

आज के युवाओं की सोच है नेशन फर्स्ट
बिरला ने कहा कि संविधान का सम्मान और पालन हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए संविधान की समझ जरूरी है। नेशन फर्स्ट आज के युवाओं की सोच है और यही सोच देश को आगे बढ़ाएगी। बिड़ला ने बताया कि स्कूलों और यूनिवर्सिटी में संविधान विषयक पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में संसद कार्य कर रही हैं, जिससे कि नागरिकों में संवैधानिक साक्षरता बढ़ सके।
जिम्नेशियम का उद्घाटन किया
उन्होंने एमयूजे के विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर, नवाचार और वातावरण और शोध क्षमताओं की तारीफ करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी भविष्य में वैश्विक चुनौतियों का समाधान देने वाला प्रमुख नवाचार केंद्र बनेगी। कार्यक्रम के बाद बिरला ने एमयूजे छात्रावास में अति आधुनिक जिम्नेशियम का उद्घाटन भी किया।
सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों और मूल्यों का पालन भी जरूरी है। वहीं विधायक डॉ. कैलाश चंद वर्मा ने स्थानीय युवाओं को रोजगार और समुदाय विकास में योगदान के लिए एमयूजे की सराहना की।


