मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि (15 फरवरी) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें आत्मशुद्धि, सद्भाव और आत्मसंयम की प्रेरणा देता है। भगवान शिव की आराधना से जीवन में धैर्य और कर्तव्यबोध का विकास होता है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सदैव सत्य के रास्ते पर चलते हुए लोककल्याण और प्राणीसेवा के प्रति समर्पित रहें।


