मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप की विजेता टीम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। यह चैंपियनशिप 1 से 6 फरवरी तक सऊदी अरब के रियाद में आयोजित हुई। जहां पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है।



