मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मानसून 2026 में पौधारोपण लक्ष्य, चंदन वन, नमो वन एवं नमो नर्सरी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को आगामी मानसून में पौधारोपण के लक्ष्य एवं इसकी प्राप्ति के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा सहित मुख्यमंत्री कार्यालय तथा वन एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े।


