राज्य में भजनलाल सरकार के कार्यकाल के 2 साल पूरे होंगे। इस मौके पर सरकार 15 दिन तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाएगी। इसमें एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी, सेमीकंडक्टर पॉलिसी आदि को लागू किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम 15 दिसंबर को होगा। इस दिन 34 हजार 600 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसमें फ्लैगशिप स्कीम के तहत दिए जाने वाले बेनिफिट (किसान सम्मान निधि, महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि) डीबीटी के जरिए लोगों के अकाउंट में राशि ट्रांसफर करने समेत प्रदेश की कई पॉलिसी, नियम लागू करने समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ये होंगे कार्यक्रम
- 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस पर उद्योग विभाग की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें कई नीतियों और पॉलिसियों को लागू किया जाएगा। मुख्य रूप से एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी, सेमीकंडक्टर पॉलिसी समेत अन्य हैं।
- 11 दिसंबर को NRR चैप्टर के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया है।
- 12 दिसंबर को नवाचार दिवस के तौर पर कॉन्क्लेव आयोजित होगा।
- 13 दिसंबर को सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा।
- 14 दिसंबर को स्वच्छता कार्यक्रम होगा। इसमें मंदिर, स्मारकों समेत अन्य स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
- 15 दिसंबर को राज्य स्तरीय समारोह होगा। इसमें 34 हजार 600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही रक्तदान शिविर, आरोग्य कैंप, डीबीटी के जरिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े 91 लाख पेंशनधारियों को 1100 करोड़ रुपए ट्रांसफर होंगे। साथ ही दूर-दराज के ऐसे हॉस्पिटल जहां पूरी जांचें नहीं हो रही, वहां आउटसोर्स मोड पर 22 मदर लैब और 800 स्पोक्स का शुभारंभ होगा।
- 16 दिसंबर को राज्य एवं जिलास्तरीय प्रदर्शनी लगेगी, जो तीन दिन तक चलेगी।
- 17 दिसंबर को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर का फॉलोअप शिविर का शुभारंभ होगा, जो 7 दिन चलेगा।
महिलाओं और किसानों के लिए होगा सम्मेलन

24 को पर्यटन कॉन्क्लेव में फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति होगी लॉन्च
- 23 दिसंबर को पर्यावरण संरक्षण अभियान मनाया जाएगा।
- 24 दिसंबर को पर्यटन कॉन्क्लेव आयोजित होगा, जिसमें फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति, नई पर्यटन नीति काे लॉन्च किया जाएगा।
- 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाएगा।


