By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: 13 अप्रेल को  “MY Bharat Budget Quest” -Youth Dialogue Programme 2026 में राज्यपाल और मुख्यमंत्री देंगे युवाओं को मार्गदर्शन
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

13 अप्रेल को  “MY Bharat Budget Quest” -Youth Dialogue Programme 2026 में राज्यपाल और मुख्यमंत्री देंगे युवाओं को मार्गदर्शन

Last updated: 08.04.2026 1:57 pm
Anjali Dadhich
Published: 08.04.2026

राजस्थान के युवाओं को बजट प्रक्रियाओं से जोड़ने एवं  नीति निर्माण में युवाओं की भूमिका सशक्त करने के उद्देश्य से 13 अप्रेल 2026 को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में “MY Bharat Budget Quest- Youth Dialogue Programme ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों को  कार्यक्रम को सफल और व्यापक स्तर पर मनाने के लिए आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। 

 युवा मामले  एवं खेल विभाग एवं अध्यक्ष राजस्थान युवा बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने  बताया कि उद्घाटन सत्र में राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागडे मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं को प्रेरणादायक संबोधन देंगे। समापन सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद होगा, जहाँ वे 17 क्षेत्रों के युवाओं से सीधे मुखातिब होंगे।

पैनल चर्चा के मुख्य विषय-

युवाओं के बौद्धिक विकास के लिए 4 प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी—

 1. विकसित कृषि -ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान कल्याण

 2. उद्यमिता हब – भारत को वैश्विक उद्यमिता केंद्र के रूप में विकसित करना

 3. मानव पूँजी-शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार.

 4. नारी शक्ति-महिला  नेतृत्व  एवं समावेशी विकास.

विशाल सहभागिता एवं व्यवस्थाएँ—

इस कार्यक्रम में जयपुर में 984 प्रतिभागी प्रत्यक्ष रूप से भाग लेंगे, जबकि प्रत्येक जिले से 100-100 युवा वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। जिला कलेक्टर जयपुर और खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन, टी-शर्ट और परिवहन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पुलिस विभाग (यातायात एवं सुरक्षा), चिकित्सा विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह आयोजन “माय भारत” पोर्टल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त मंच साबित होगा।

बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account