By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: 20 करोड़ की लागत से बनेगा बालिका सैनिक स्कूल,अजमेर के सैनिक स्कूल में पढ़ी बेटियां करेंगी देश की सेवा- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

20 करोड़ की लागत से बनेगा बालिका सैनिक स्कूल,अजमेर के सैनिक स्कूल में पढ़ी बेटियां करेंगी देश की सेवा- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

Last updated: 17.04.2026 1:19 pm
Anjali Dadhich
Published: 17.04.2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाथीखेड़ा क्षेत्र में 4.83 करोड़ की अप्रोच सड़क एवं यहां 6 लाख रूपए की लागत से बनने वाले महिला शौचालय के कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास से आमजन को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध होगा।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि अप्रोच सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। वहीं महिला शौचालय निर्माण से महिलाओं की सुविधा एवं स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हाथीखेड़ा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। अप्रोच सड़क बनने से स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, वहीं महिला शौचालय निर्माण से महिलाओं की सुविधा एवं स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इस प्रकार के कार्य जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हाथीखेड़ा क्षेत्र में 30 एकड़ क्षेत्र में 20 करोड़ रूपए की लागत से बालिका सैनिक स्कूल बनेगा। इसके वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी होंगे। साथ ही अजमेर उत्तर क्षेत्र की स्कूलों में डीएमएफटी फंड से 5 करोड़ रूपए के विकास कार्य करवाएं जाएंगें।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि अजमेर में प्रस्तावित बालिका सैनिक स्कूल से यहां की बेटियों को सशक्त मंच मिलेगा और वे भविष्य में देश की सेवा के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने बताया कि लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में शिक्षा के नए आयाम स्थापित होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर को तेजी से विकसित होते पर्यटन शहर के रूप में उल्लेखित करते हुए कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account