By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के युवाओं से संवाद कार्यक्रम ,मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सफल सहभागिता की दी शुभकामनाएं
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के युवाओं से संवाद कार्यक्रम ,मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सफल सहभागिता की दी शुभकामनाएं

Last updated: 08.01.2026 3:29 pm
Anjali Dadhich
Published: 08.01.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के अनुरूप एक भारत-श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के इसी संकल्प से प्रदेश के युवा रूबरू होंगे, जब वे नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सहभागिता करेंगे। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने वाले प्रदेश के युवा प्रतिभागियों से मुख्यमंत्री कार्यालय में संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र के कर्णधार हैं और वही भविष्य की सबसे बड़ी उम्मीद भी हैं। युवा-मन के विश्वास एवं जिज्ञासा से ही नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने प्रतिभागी युवाओं को प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रतिभागी महोत्सव में प्रदेश का परचम फहराएंगे और और पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं से ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए’ का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी और आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है।

प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर पर हो रहा युवा महोत्सवों का आयोजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने युवा कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य सरकार स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 7 से 12 जनवरी तक युवा एवं खेल महोत्सवों का प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर पर आयोजन कर रही है। इसके अंतर्गत युवा कलाकारों को जिला स्तर पर 1 हजार रुपये, संभाग स्तर डेढ़ हजार और राज्य स्तर पर 50 हजार रुपये तक के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय यूथ आइकॉन पुरस्कार की भांति प्रदेश में राजस्थान युवा आइकॉन पुरस्कार और एक लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जा रहा है।

92 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, डेढ लाख से अधिक भर्ती प्रक्रियाधीन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग 92 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और डेढ़ लाख से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन है। निजी क्षेत्र में भी तीन लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के साथ ही करीब ढाई लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हाल ही में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का सफल आयोजन किया गया है। वहीं, राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट में प्रदेश के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नई तकनीक को समझा। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार चाहने वाले की जगह रोजगार प्रदाता बनें।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हर्षिता शर्मा का जिक्र किया जिन्होंने राष्ट्रीय युवा संसद में प्रथम पुरस्कार जीता था। साथ ही, उन्होंने काव्या सिंह के बारे में भी बताया  जिन्होंने पिछले वर्ष विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में प्रधानमंत्री से भेंट की थी। 

कार्यक्रम में युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगी इस अवसर को अन्य प्रदेशों के बारे में जानने का माध्यम बनाएं।

युवा प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री से अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि युवा देश के विकास का इंजन है और वे सभी शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सफल सहभागिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ वन-टू-वन बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी ली।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भागीदारी के लिए विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 44 युवाओं का चयन किया गया है। साथ ही, प्रदेश के 29 युवाओं को सामूहिक लोक नृत्य, लोक गायन, कहानी लेखन, पेंटिंग और भाषण जैसी प्रतियोगिता एवं 02 युवाओं को हैक फॉर सोशल कॉज इवेंट के लिए चुना गया है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account