देवस्थान विभाग द्वारा इस वर्ष गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को सम्पूर्ण प्रदेश में संतों और महंतों का सम्मान किया जाएगा। देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी के अनुसार गुरू पूर्णिमा पर प्रदेश के समस्त जिलों में ‘गुरू वंदन संदेश’ के तहत 516 संतों – महंतों का उनके आश्रम, मठ अथवा मंदिर पर जाकर सम्मान एवं अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का विशेष ‘गुरू वंदन संदेश’ भेंट किया जाएगा।
देवस्थान विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के लिए जिलेवार अधिकारियों को नियुक्त किया गया है जो संबंधित क्षेत्रों में चिह्नित मठ – मंदिरों पर जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन की उपस्थिति में संत – महंतों का सम्मान व अभिनन्दन करेंगे।
अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान गितेश श्री मालवीया ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार गुरू पूर्णिमा पर संतों – महंतों के सम्मान कार्यक्रम को पूर्ण श्रद्धाभाव व गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस अवसर पर संत एवं महंत को सम्मान स्वरूप मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रेषित ‘गुरू वंदन संदेश’, श्रीफल, शाॅल, दुपट्टा, मिठाई, 2100 रूपए नकद भेंट कर अभिनंदन किया जाएगा।


