By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: गुरू और मां से ही जीवन में आती है पूर्णता- विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, गुरू पूर्णिमा पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न मंदिरों में संतों, महंतों से लिया आशीर्वाद
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

गुरू और मां से ही जीवन में आती है पूर्णता- विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, गुरू पूर्णिमा पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न मंदिरों में संतों, महंतों से लिया आशीर्वाद

Last updated: 30.07.2026 12:54 pm
Anjali Dadhich
Published: 30.07.2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में पूर्णता तभी आती है, जब उसे गुरू और मां दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। महान सनातन संस्कृति में गुरू का महत्व सदैव से रहा है। भारतवर्ष ने पूरी दुनिया को जो प्रकाश दिखाया है, वह हमारे महान गुरूओं के कारण ही संभव हो सका है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिले में गुरू पूर्णिमा पर धर्मगुरुओं, संत महात्माओं एवं पुजारियों का सम्मान कर सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को आत्मसात करते हुए उन्हें श्रीफल, शॉल एवं पुष्पमाला भेंट की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रेषित शुभकामना संदेश भी प्रदान किए। उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुओं एवं संतजनों के आशीर्वचनों से आत्मिक शांति, जीवन में संतुलन और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। गुरु का स्थान भारतीय संस्कृति में सर्वाेच्च है। गुरुओं के बिना जीवन में दिशा, विवेक और ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। संत महात्मा समाज को आध्यात्मिक दृष्टि प्रदान करते है। साथ ही नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं और उनका सान्निध्य जीवन को सार्थक बनाता है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्री बद्रीनारायण भगवान मंदिर छोटी नागफणी में माधवदास जी महाराज, वैशाली नगर में प्रेम प्रकाश आश्रम में स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री जी महाराज एवं स्वामी रामप्रकाश जी महाराज का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर अपने श्रद्धा भाव अर्पित किए एवं संत महात्माओं को श्रीफल, पुष्पमाला एवं शॉल भेंटकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ऎसे संतजन समाज में भक्ति, सेवा एवं साधना की ज्योति प्रज्वलित करते हैं और उनके सानिध्य से जनमानस को आत्मिक बल की अनुभूति होती है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राजगढ़ स्थित प्राचीन भैरवधाम में पहुंचकर मुख्य उपासक चंपालाल महाराज का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी प्रकार अखिल भारतवर्षीय निम्बार्काचार्य पीठ निम्बार्क तीर्थ सलेमाबाद किशनगढ़ पहुंचकर अनन्त विभूषित जगतगुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने श्रद्धा भाव अर्पित किए। उन्होंने संत महात्माओं को श्रीफल, पुष्पमाला एवं शॉल भेंटकर अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रेषित शुभकामना संदेश भी प्रदान किए।

इसी प्रकार अंत में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जयपुर में श्री अमरापुर दरबार आश्रम में संत 1008 सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज की पुण्य स्थली पर पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने उनका स्मरण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुओं एवं संतजनों के आशीर्वचनों से आत्मिक शांति, जीवन में संतुलन और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account