By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: बारां एवं झालावाड़ को 1,258 करोड़ के 98 विकास कार्यों की सौगात—आवास से लेकर आजीविका तक का सपना साकार कर रही डबल इंजन सरकार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

बारां एवं झालावाड़ को 1,258 करोड़ के 98 विकास कार्यों की सौगात—आवास से लेकर आजीविका तक का सपना साकार कर रही डबल इंजन सरकार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 18.08.2026 1:04 pm
Anjali Dadhich
Published: 18.08.2026

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हाड़ौती अंचल में राष्ट्रभक्ति की गौरव गाथा गूंजती है। वहीं, बारां की मिट्टी में लोक जीवन की सुगंध है और लोकगीतों में पीढ़ियों की स्मृतियां हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना का समझौता हुआ जिससे 4 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इसी प्रकार, यमुना जल से जुड़ा महत्वपूर्ण समझौता भी हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में निरंतर विकास की गंगा बहेगी। 

केन्द्रीय मंत्री की बड़ी सौगात—

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राजस्थान के लिए 3 हजार 473 करोड़ रुपये की लागत से 2 लाख 89 हजार 355 नवीन आवास निर्माण तथा कृषि विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं कृषि उन्नत योजना के लिए 340 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति के पत्र सौंपे।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री सोमवार को बारां की कृषि उपज मंडी में बारां-झालावाड़ के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। उनकी पहल पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का गायन हुआ। 

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बारां, झालावाड़, कोटा के कृषि क्षेत्र में विकास का रोडमैप बनाया जाएगा। इससे किसान नई फसलों की पैदावार कर सकेंगे और उनकी आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इन जिलों के लिए खेत से प्रोसेसिंग तक और प्रोसेसिंग से निर्यात तक नई वैल्यू चेन राज्य सरकार के सहयोग से बनाई जाएगी। जिससे कृषि उत्पादों का उत्पादन बढ़ सके और मार्केटिंग व एक्सपोर्ट के जरिए दुनिया के बाजारों तक इनकी पहुंच बने। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प से देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का सपना पूरा हुआ है तथा अब और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएंगी। महिलाओं को अब तक 13 हजार 461 करोड़ रुपये स्वरोजगार के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। वहीं, राजस्थान में राजीविका के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाया जा रहा है जिसके तहत 32 लाख लखपति दीदी बनाई जाएंगी।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि गरीबों को उनका आशियाना उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में कई परिवर्तन किए गए हैं। जिसके तहत दोपहिया वाहन धारकों एवं 10 हजार रुपये से ज्यादा आमदनी वाली महिलाओं को भी अब आवास मिलेगा। साथ ही, जिन किसानों के पास 5 एकड़ असिंचित जमीन और ढाई एकड़ सिंचित जमीन होगी, उनको भी आवास बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।

बारां और झालावाड़ को मिली विकास कार्यों की सौगात—

बारां जिले के लिए 1 हजार 203 करोड़ रुपये के 76 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इनमें 562 करोड़ रुपये के 29 विकास कार्य लोकार्पित किए गए तथा 641 करोड़ रुपये के 47 विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। वहीं, झालावाड़ में 55 करोड़ रुपये के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इनमें 26 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 29 करोड़ के 12 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा में कई प्रकार की खामियां थी जिन्हें सुधारने के लिए वीबी जी राम जी योजना लाई गई है। इसके तहत इस वित्तीय वर्ष में केन्द्र एवं राज्य सरकार के योगदान से 12 हजार करोड़ रुपये गांवों के विकास कार्यों में खर्च किए जाएंगे। गांवों में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना में विकास कार्यों का फैसला गांव में ही होगा। वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राजस्थान के गांवों में सड़क निर्माण एवं मरम्मत की महत्वपूर्ण सौगात भी मिलेगी। 

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है। साथ ही, राज्य सरकार की ओर से 3 हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान निधि दी जा रही है। जिससे अब प्रदेश के किसानों को 9 हजार रुपये की सम्मान निधि मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर किए गए समझौतों से किसान कल्याण को मजबूती मिली है। वहीं, विश्व में युद्ध संकटों के बीच भी किसानों को रबी और खरीफ की फसल के लिए उचित कीमत पर खाद उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि नकली बीज, कीटनाशक व खाद से किसानों का नुकसान करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए नया कानून लाया जाएगा जिससे किसानों के हित संरक्षित होंगे। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर विकसित राजस्थान के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। सरकार का संकल्प है कि किसान, महिला, युवा, मजदूर सहित हर परिवार का जीवन बेहतर हो। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह प्रधानमंत्री के किसान कल्याण के संकल्प को साकार करने का काम कर रहे हैं। उनके सक्षम नेतृत्व में हमारे गांव और किसान समृद्धि एवं खुशहाली की नई कहानी लिख रहे हैं।

किसान समृद्ध तो देश समृद्ध—

उन्होंने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं ने किसानों की आय को सुरक्षित करने, कृषि लागत कम करने और उन्हें आसान ऋण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएम-कुसुम योजना से किसानों को सौर ऊर्जा सुलभ हो रही है, जिससे कृषि व्यय में कमी आई है। उन्होंने कहा कि गांव और किसान समृद्ध होंगे तो राजस्थान और देश भी समृद्ध होगा। वहीं, राज्य सरकार मंगला पशु योजना एवं गोपाल कार्ड योजना के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा का कवच प्रदान कर रही है। साथ ही, पीएम कुसुम योजना से किसानों की परंपरागत ऊर्जा पर निर्भरता कम करने का काम कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बारां एवं झालावाड़ जिलों में 1 हजार 258 करोड़ के 98 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। पिछले ढाई साल में बारां के समग्र विकास के लिए 3 हजार 316 करोड़ एवं झालावाड़ के लिए 6 हजार 474 करोड़ सहित कुल 10 हजार करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। जिससे इन दोनों जिलों में जलापूर्ति, ऊर्जा, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को मजबूती मिली है। 

लाखों परिवारों को आशियाना और आजीविका—

केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 1 लाख 2 हजार लाभार्थियों को चाबियां उपलब्ध करवाई। साथ ही, कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से नवीन आवासों की चाबियां सौंपी। प्रदेश के समस्त जिलों में प्रोटोटाइप आवासों का शिलान्यास भी किया। वहीं, आवास प्लस 2024 के तहत लाभार्थियों को 2026-27 के लिए  2.89 लाख का लक्ष्य एवं 4 हजार 600 करोड़ की राशि स्वीकृत की। इसी प्रकार विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य में 2 हजार 400 करोड़ रुपये के कार्य जीआईएस आधारित युक्तधारा पोर्टल पर सम्मिलित किए गए।

पशुपालकों और महिलाओं को मिला आर्थिक संबल—

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 5 लाख पशुपालकों को 280 करोड़ रुपये एवं गौशाला अनुदान योजना के तहत 751 गौशालाओं को 250 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। वहीं, राजीविका स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को 10 करोड़ रुपये के क्रेडिट लिंकेज के चेक तथा लखपति दीदी ऋण योजना के तहत 957 लखपति दीदियों को 8 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए गए। राजस्थान महिला निधि की समर्थ सखी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की 5 महिलाओं को स्कूटी वितरित की गई। साथ ही, सशक्त सीएलएफ, समृद्ध दीदी डिजिटल अभियान का शुभारंभ तथा बारां में ग्राम श्री राज सखी मार्ट का उद्घाटन किया गया। 

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा स्थल पर बारां जिला प्रशासन की विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, ललित मीणा, राधेश्याम बैरवा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account