By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी—स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी—स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें

Last updated: 29.08.2026 1:51 pm
Anjali Dadhich
Published: 29.08.2026

स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लूएंजा सांस से जुड़ा संक्रमण है। इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान शामिल हैं। ज्यादातर मरीज सही देखभाल और डॉक्टर की सलाह से ठीक हो जाते हैं। हालांकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर या लंबे समय से बीमार लोगों में परेशानी बढ़ने का खतरा अधिक रहता है।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने मौसमी फ्लू और अन्य सांस से जुड़े संक्रमणों से बचाव के लिए आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे लक्षण होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

क्या करें—

* खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल, टिश्यू या कोहनी से ढकें।

* हाथों को साबुन और पानी से बार-बार अच्छी तरह धोएं। जरूरत पड़ने पर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

* बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

* लक्षण होने पर दूसरों से उचित दूरी रखें और जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें।

* पर्याप्त आराम करें और पानी व अन्य तरल पदार्थ लेते रहें।

* फ्लू जैसे लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लें और उनकी सलाह के अनुसार ही दवा लें।

* बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर या लंबे समय से बीमार लोगों में ऐसे लक्षण दिखने पर विशेष सावधानी बरतें।

* सांस लेने में परेशानी, लगातार तेज बुखार, बहुत अधिक कमजोरी, ऑक्सीजन का स्तर कम होने या कोई अन्य गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करें।

क्या न करें—

* फ्लू जैसे लक्षण होने पर घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

* डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवा न लें।

* अपनी मर्जी से दवा की खुराक तय करके लंबे समय तक दवा न लें।

* बीमार होने पर स्कूल, कार्यालय, समारोह या किसी अन्य भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं।

* खांसते या छींकते समय मुंह और नाक खुला न रखें।

* इस्तेमाल किए हुए टिश्यू या रूमाल को इधर-उधर न फेंकें।

* संक्रमित या लक्षण वाले व्यक्ति के बहुत करीब जाने से बचें।

शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने आमजन से अपील की है कि साफ-सफाई, खांसने-छींकने का सही तरीका और संक्रमण से बचाव की सावधानियों को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं। समय पर डॉक्टर की सलाह लेने और जरूरी सावधानियां बरतने से फ्लू और अन्य सांस से जुड़े संक्रमणों को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account