राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नगर निकाय आम चुनाव में अपना मतदान किया। राज्यपाल ने प्रात: 10.40 बजे केशवनगर सामुदायिक भवन, हॉल लेफ्ट स्थित मतदान भवन पर पहुंचकर अपना मतदान किया।

राज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पावन अवसर है । उन्होंने नगर निकाय आम चुनाव में मतदाताओं को भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। उन्होंने मतदान में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया।


