By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का लाडनूं यात्रा कार्यक्रम—उपमुख्यमंत्री जैन विश्व भारती में आयोजित आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार समारोह में हुई सम्मिलित
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का लाडनूं यात्रा कार्यक्रम—उपमुख्यमंत्री जैन विश्व भारती में आयोजित आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार समारोह में हुई सम्मिलित

Last updated: 24.09.2026 1:31 pm
Anjali Dadhich
Published: 24.09.2026

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण को नया आयाम मिला है। सरकार की हर योजना और अभियान में महिलाएं केन्द्र में है, जिससे देशवासियों की सोच में परिवर्तन आया है। आज महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास की गति और दिशा दोनों की सूत्रधार है जो कि हर क्षेत्र में विकसित भारत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। उन्होंने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित 51 वें वार्षिक महिला अधिवेशन पर बधाई देते हुए देशभर से समागत सभी मातृशक्ति का अभिनन्दन किया और कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण और साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा का सानिध्य प्राप्त होना उनका सौभाग्य है। आचार्य तुलसी हमारे आदर्श रहे हैं, उनके नाम से पुरस्कार प्राप्त करना उनके लिए गौरवपूर्ण अवसर है। 

आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में उप मुख्यमंत्री को दिया गया आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार प्रदान—

इस समारोह में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को इस वर्ष का आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें नारी जागरण, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं बहुआयामी योगदान के लिए आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रदत्त प्रशस्ति-पत्र में बताया गया है कि दीयाकुमारी एक ऐसा प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए जनकल्याण को अपने कार्यों का केंद्र बनाया है। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री के रूप में वे वित्त, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, सार्वजनिक निर्माण, बाल अधिकार तथा महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व कुशलतापूर्वक निभा रही हैं। उनका सार्वजनिक जीवन समावेशी विकास की भावना से अनुप्राणित रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण एवं अपेक्षाकृत अविकसित क्षेत्रों, युवाओं, महिलाओं तथा समाज के वंचित वर्गों के विकास एवं सशक्तीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय रही है।विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, धर्मार्थ संस्थाओं एवं गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से ‘बालिकाओं एवं महिलाओं की शिक्षा, प्रशिक्षण, आर्थिक सशक्तीकरण तथा मातृ एवं बाल स्वास्थ्य एवं कल्याण’ के लिए उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उनकी दृष्टि उन्हें एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि एवं प्रेरक नारी शक्ति के रूप में विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। उन्हें यह पुरस्कार अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा व राष्ट्रीय महामंत्री रचना हिरण तथा अन्य पदाधिकारियों ने प्रदान किया। 

महिलाओं के योगदान के बिना समाज का विकास संभव नहीं —

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि जैन समाज हमेशा अहिंसा, सेवा, संस्कार, संयम, करूणा और मानवता का पक्षधर रहा है। जैन समाज सबको साथ लेकर आगे बढते हुए सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा अपना योगदान देता आया है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए महिला शक्ति को साथ लिए बिना विकास की कल्पना अधूरी है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के मार्गदर्शन में समाज की महिलाएं अपनी परम्पराओं और पहचान को निभाते हुए नव पीढ़ी को संस्कारवान बना रही है, वहीं शिक्षा, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, खेल, प्रशासन सहित जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व का परिचय दे रही है, जो प्रशंसनीय है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account