By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: सेवा संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का युवा संदेश, बोले- ‘परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ से बनाएं भविष्य
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

सेवा संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का युवा संदेश, बोले- ‘परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ से बनाएं भविष्य

Last updated: 26.09.2026 1:11 pm
Anjali Dadhich
Published: 26.09.2026

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने युवाओं से कहा कि देश के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करते हुए जीवन को सार्थक बनाना ही वास्तविक सफलता है। भले ही अच्छा इंजीनियर, डॉक्टर या व्यवसायी बनना महत्वपूर्ण है, लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण अच्छा इंसान और अच्छा नागरिक बनना है। उन्होंने युवाओं से हमेशा बड़ा विजन रखने और ऊंचा सोचने की अपील करते हुए कहा कि जिस भी काम को हाथ में लें, उसे पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करें, तो सफलता मिलना निश्चित है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं में स्वयं की क्षमताओं पर भरोसा कर देश को आगे बढ़ाने का विश्वास जगाया है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देश के 140 करोड़ नागरिकों को एक साथ आगे बढ़ना होगा। 

उन्होंने कहा कि जीवन में कभी शॉर्टकट को रास्ता नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन 100 मीटर की रेस नहीं, बल्कि लंबी दौड़ है। इसलिए जीवन में असफलता से घबराने के बजाय राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एआई के दुरुपयोग की बजाय सकारात्मक उपयोग के लिए प्रेरित भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से समाज के प्रति संवेदनशील रहते हुए राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए सबसे बड़ी ताकत देश का युवा है। युवा शक्ति परफॉर्म, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के माध्यम से भविष्य बनाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता, खेल और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार नए अवसर उपलब्ध करवा रही है। 

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्किल इंडिया मिशन और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं। वहीं माय भारत प्लेटफॉर्म, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और पीएम मुद्रा योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी युवाओं के लिए राजस्थान युवा नीति तथा राज्य कौशल नीति जैसी कई पहल लागू की गई हैं। पिछले ढाई वर्ष में बिना पेपरलीक के अब तक 1 लाख 90 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। वहीं, 1 लाख 22 हजार पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सपनों की उड़ान में हर कदम पर साथ खड़ी है। 

कार्यक्रम में युवाओं ने अपने अनुभव और भविष्य की योजनाएं साझा की। साथ ही, उन्होंने विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। युवाओं ने केंद्र और और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार भी जताया। 

इस दौरान राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों की युवा प्रतिभाएं और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। वहीं, प्रदेशभर से युवा भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account