नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने चुनिंदा UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला दिवाली के बाद तक टाल दिया है। यह शुल्क 15 अक्टूबर से लागू होना था। त्योहारी सीजन को देखते हुए इसकी समयसीमा आगे बढ़ाई गई है।
क्या होता है MDR?
मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR वह फीस है, जो व्यापारी या दुकानदार डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने के बदले बैंक या पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को देता है। यह शुल्क पेमेंट नेटवर्क और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत से जुड़ा होता है। आम तौर पर यह व्यापारी पर लागू होता है, ग्राहक पर नहीं। हालांकि, UPI के सभी भुगतानों पर यह शुल्क लागू नहीं होता; नियम भुगतान के प्रकार पर निर्भर करते हैं।


