By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट: जयपुर में सघन जांच शुरू,श्रीगंगानगर और बांसवाड़ा में पुलिस गश्त तेज
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट: जयपुर में सघन जांच शुरू,श्रीगंगानगर और बांसवाड़ा में पुलिस गश्त तेज

Last updated: 11.11.2025 1:45 pm
Anjali Dadhich
Published: 11.11.2025

दिल्ली धमाके के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में रेलवे स्टेशन व मॉल पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। श्रीगंगानगर में पुलिस गश्त तेज किया गया है और बांसवाड़ा में सीमाओं पर कड़ी जांच शुरू की गई है। सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

दिल्ली में हुए धमाके के बाद राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरे प्रदेश में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें। पुलिस को लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

जयपुर में सख्त सुरक्षा, रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान जारी
राजधानी जयपुर में अलर्ट जारी होने के बाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जबकि शहर के प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही शहर के होटलों और धर्मशालाओं में भी तलाशी अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जयपुर जिले की एंट्री पॉइंट्स पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन प्रवेश न कर सके।

श्रीगंगानगर में बढ़ाई गई पुलिस गश्त, सरहदी इलाके पर कड़ी नजर
दिल्ली धमाकों के बाद श्रीगंगानगर जिला भी हाई अलर्ट पर है। सरहदी क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने यहां भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त बढ़ा दी है। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिले की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने सभी एसएचओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई न बरती जाए।

बांसवाड़ा में सीमाई चौकियों पर सघन जांच
बांसवाड़ा जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली धमाके के बाद पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के आधार पर अंतरराज्यीय सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के मुख्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग 56 व 927-ए से जुड़े बाईपास मार्गों पर पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। गुजरात के दाहोद और मध्यप्रदेश के रतलाम जाने वाले मार्गों पर विशेष रूप से चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। साथ ही बांसवाड़ा में हाईवे पर होटल्स में भी जांच की जा रही है और एमपी सीमा पर आंबापुरा थाना पुलिस की ओर से नाकाबंदी की गई है।

प्रदेशभर में सुरक्षा तंत्र सक्रिय, सतर्कता बढ़ाई गई
राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्देश दिया गया है कि सभी जिलों में बीट पुलिस, बीडीएस टीम और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय रखा जाए। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account