By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान को मिले नए मुख्य सचिव, ब्यूरोक्रेसी में तीसरी बड़ी नियुक्ति दिल्ली से
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान को मिले नए मुख्य सचिव, ब्यूरोक्रेसी में तीसरी बड़ी नियुक्ति दिल्ली से

Last updated: 17.11.2025 12:45 pm
Anjali Dadhich
Published: 17.11.2025

वी. श्रीनिवास को DOPT ने रिलीव कर दिया है और वे अब राजस्थान के नए मुख्य सचिव बनेंगे। केंद्र ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सहमति दी है। श्रीनिवास जल्द कार्यभार संभालेंगे। यह भजनलाल सरकार में दिल्ली से हुई तीसरी बड़ी अफसर नियुक्ति है।

वी. श्रीनिवास राजस्थान के नए मुख्य सचिव बनने जा रहे हैं। DOPT ने उनके रिलीव होने के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद राज्य सरकार अब कभी भी उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर सकती है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने सहमति देते हुए उन्हें समय से पहले राजस्थान के लिए कार्यमुक्त किया है। उम्मीद है कि वी. श्रीनिवास सोमवार तक या उससे पहले ही कार्यभार संभाल लेंगे। गौरतलब है कि मौजूदा भजनलाल शर्मा सरकार में राजस्थान की अफरशाही में यह तीसरी बड़ी नियुक्ति है जिसमें अफसर को दिल्ली से राजस्थान भेजा गया है।

सबसे पहले मौजूदा मुख्य सचिव सुधांश पंत को दिल्ली से जयपुर भेजा गया था। राजस्थान के मुख्य सचिव बनने से पहले पंत दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। हालांकि पंत की सेवानिवृत्ति होने में अभी करीब 14 महीने का समय शेष है लेकिन राजस्थान में वे अपने मौजूदा हालातों से खुश नहीं थे इसलिए पिछले कई महीनों से उनके दिल्ली वापस जाने की चर्चाएं थीं। पंत को दिल्ली में सामाज कल्याण विभाग में सचिव पद पर नियुक्ति दी जा रही है। 

राजस्थान में दूसरी अहम नियुक्ति पुलिस महकमें में डीजीपी की रही। राजस्थान के मौजूदा डीजीपी राजीव शर्मा भी दिल्ली से राजस्थान भेज गए। राजीव शर्मा राजस्थान आने से पहले दिल्ली में डायरेक्टर, ब्यूरो ऑफ पुलिस डवलपमेंट रिसर्च विभाग में थे। आईपीएस अफसरों में शर्मा सबसे सीनियर हैं। 

श्रीनिवास का ज्यादा समय दिल्ली में बीता
होने वाले नए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का ज्यादा समय दिल्ली में ही गुजरा है। राजस्थान के लिए रिलीव होने से पहले श्रीनिवास 2021 से दिल्ली में डीओपीटी जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले 2013 से 2018 तक भी वे दिल्ली में ही रहे। वी श्रीनिवास 89 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अगले साल सितंबर में वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके पास राजस्थान में बतौर मुख्य सचिव 9 महीने का समय है। ऐसे में या तो 9 महीने बाद राजस्थान में नए मुख्य सचिव की तैनाती होगी या फिर सरकार उन्हें ही एक्सटेंशन दे सकती है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account