By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: उदयपुर-10 लाख के महाराजा सुइट में ठहरेंगे ट्रम्प के बेटे:लीला पैलेस के 82 रूम 3 दिन बुक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

उदयपुर-10 लाख के महाराजा सुइट में ठहरेंगे ट्रम्प के बेटे:लीला पैलेस के 82 रूम 3 दिन बुक

Last updated: 21.11.2025 12:29 pm
Anjali Dadhich
Published: 21.11.2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर आज (शुक्रवार) शाम को उदयपुर आएंगे। वह यहां 23 नवंबर को होने वाले रॉयल वेडिंग समारोह में शामिल होंगे। ट्रम्प के बेटे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पिछोला झील के किनारे स्थित फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस में ठहरेंगे। 21 से 23 नवंबर तक उनके और अन्य मेहमानों के लिए होटल के सभी 82 कमरे और 3 लग्जरी सुइट बुक किए गए हैं।

ट्रम्प जूनियर ‘महाराजा सुइट’ में ठहरेंगे, जिसका एक दिन का किराया 10 लाख रुपए है। इसके साथ रॉयल सुइट भी बुक किया गया है, जिसका किराया 7 लाख रुपए है। उनके ठहरने के दौरान आम मेहमानों को यहां ठहरने की अनुमति नहीं होगी।

वर्ष 2019 में ट्रेवल एंड लीजर मैगजीन ने उदयपुर के द लीला पैलेस को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटलों में से एक माना था। इस महाराजा सुइट में इससे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, उद्योगपति गौतम अडाणी आदि जैसी कई बड़ी हस्तियां ठहर चुकी हैं।

महाराजा सुइट- 3585 स्क्वायर फीट में लग्जरी का अनुभव

3585 स्क्वायर फीट में बने ‘महाराजा सुइट’ में मास्टर बेडरूम और इसमें अलग वॉक-इन वार्डरोब, स्टडी रूम, आलीशान लिविंग रूम, डायनिंग एरिया, किंग साइज जकूजी बाथटब सहित कई लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुइट में प्राइवेट स्पा और स्विमिंग पूल भी है।

दीवारों और छत पर गोल्डन वर्क किया गया है, जबकि बेडरूम और डायनिंग टेबल सहित किचन में सिल्वर वर्क है। बेडरूम और डायनिंग रूम से पिछोला झील का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। मेहमानों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में कई तरह के इंटरनेशनल फूड परोसे जाते हैं।

होटल में बनाया कॉरिडोर, मर्सिडीज-वेलफेयर कारें मंगवाई

होटल में ट्रम्प जूनियर सहित अन्य मेहमानों के आने-जाने के लिए अलग कॉरिडोर बनाया गया है। होटल में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस टीम सहित स्थानीय पुलिस बल तैनात है। होटल की एक भी गाड़ी को नहीं लिया गया है। मेहमानों के आने-जाने के लिए हरियाणा नंबर की लग्जरी कारें लाई गई हैं।

23 नवंबर को रॉयल वेडिंग में होंगे शामिल

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर शुक्रवार की शाम 5:15 बजे चार्टर प्लेन से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 6 बजे एयरपोर्ट से वे सीधे होटल लीला पैलेस जाएंगे। रात 8 बजे लीला पैलेस से जनाना महल में आयोजित संगीत कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात को होटल लीला पैलेस में ही रुकेंगे। वे 22 और 23 नवंबर को भी शादी समारोह में भाग लेंगे।

उदयपुर की पिछोला झील के बीच बने जगमंदिर आइलैंड पैलेस में 23 नवंबर को यह रॉयल वेडिंग होगी। अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और अमेरिकी मूल के दूल्हे वामसी गडिराजू के विवाह कार्यक्रम 21 से 24 नवंबर तक चलेंगे।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक, रणवीर, माधुरी सहित कई सितारे आएंगे

सूत्रों के अनुसार, 4 अलग-अलग चार्टर से बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, वाणी कपूर, जाह्नवी कपूर और डायरेक्टर करण जौहर शादी में शरीक होने आएंगे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account