By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान में 3400 से ज्यादा नई ग्राम पंचायतें बनीं:सरपंचों-उपसरपंचों और वार्ड पंचों के पद बढ़े
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

राजस्थान में 3400 से ज्यादा नई ग्राम पंचायतें बनीं:सरपंचों-उपसरपंचों और वार्ड पंचों के पद बढ़े

Last updated: 22.11.2025 1:03 pm
Anjali Dadhich
Published: 22.11.2025

देश में 3416 नई ग्राम पंचायत बनाई गई हैं। सबसे ज्यादा 270 नई पंचायत बाड़मेर और सबसे कम 19 पंचायत झालावाड़ में बनीं हैं। राज्य सरकार ने राजस्थान के सभी 41 जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अब पंचायतीराज का नक्शा बदल गया है।

जितनी नई पंचायत बनी है। उससे दोगुनी पंचायतों का पुनर्गठन किया है। लगभग हर पंचायत की सीमाओं में बदलाव हुआ है। इसका स्थानीय राजनीति पर भी असर होगा। प्रदेश में नई पंचायतें बनाने के बाद अब सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के बड़ी संख्या में पद बढ़ जाएंगे।

जितनी नई पंचायतें बनेंगी, उतने ही सरपंच और उपसरपंच ज्यादा बनेंगे। वार्ड पंचों के पद भी हजारों में बढ़ेंगे। अब नए चुनाव इन्हीं पंचायतों के हिसाब से होंगे।

मापदंडों में छूट की वजह से ज्यादा पंचायतें बनीं

रेगिस्तानी जिलों में मापदंडों में छूट की वजह से नई पंचायत ज्यादा बनी हैं। मौजूदा सरकार ने साल भर पहले से पंचायतों के पुनर्गठन का काम शुरू किया था।

नई पंचायत बनाने और पंचायतों के पुनर्गठन के लिए जिलों से प्रस्ताव मंगवाकर पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग को भेजे गए थे। राजनीतिक तौर पर भी बीजेपी ने इसके लिए कमेटी बनाई थी।

पंचायत मुख्यालय जाने के लिए कम दूरी तय करनी होगी

नई पंचायतें बनने से जनता को सुविधा होगी। बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, चूरू सहित रेगिस्तानी जिलों और आदिवासी इलाकों में ग्राम पंचायत के इलाके कई किलोमीटर में थे।

लोगों को पंचायत मुख्यालय जाने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी होती थी। लोगों को राशन लेने, सरकारी दस्तावेज बनवाने और सरपंच, ग्राम सचिव से जुड़े काम करवाने के लिए पंचायत मुख्यालय आना होता है।

एक पंचायत में तीन से चार गांव होने के कारण मुख्यालय आने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना होता था। इसमें समय ज्यादा लगता था। अब नई पंचायतें बनाने के कारण इलाका कम होने से लोगों को सुविधा होगी।

रोजगार के नए अवसर बनेंगे

नई पंचायतें बनने से ग्राम सचिव, पटवारी, पंचायत सहायकों के पद बढ़ेंगे। जितनी नई पंचायतें बनी हैं, उतने ही ग्राम सचिव, ग्राम सहायक और सहायक कर्मचारी लगेंगे।

इससे शिक्षित बेरोजगारों के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आगे निकलने वाली भर्तियों में भी इन पंचायतों के हिसाब से नियुक्तियां करने के लिए पद बढ़ाए जाएंगे।

जयपुर में 139 नई ग्राम पंचायतें बनाई गईं

जयपुर जिले में ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन करने के बाद कुल 596 ग्राम पंचायतें हो गईं। यानी जयपुर जिले में चुनाव होंगे तो यहां 596 सरपंच बनेंगे। पुनर्गठन से पहले जयपुर जिले में कुल 457 ग्राम पंचायतें थीं। इनमें से 273 ग्राम पंचायतों की सीमाओं में बदलाव करके 139 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account