By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: सीएम भजनलाल शर्मा और मंत्री मनसुख मांडविया ने दीप प्रज्ज्वलित कर जयपुर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भव्य शुभारंभ किया
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

सीएम भजनलाल शर्मा और मंत्री मनसुख मांडविया ने दीप प्रज्ज्वलित कर जयपुर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भव्य शुभारंभ किया

Last updated: 25.11.2025 11:42 am
Anjali Dadhich
Published: 25.11.2025

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नए भारत का निर्माण विकसित भारत के लक्ष्य के साथ हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने और वर्ष 2036 तक देश में ओलम्पिक खेल के आयोजन की तैयारियों के लिए मार्ग दिखाया है।

                डॉ. मांडविया ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश में खेलों के विकास के लिए इकोसिस्टम तैयार किया और जमीनी प्रतिभाओं को तराशने के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। इसके तहत देश में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स, यूथ गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जाता है। इससे निकली प्रतिभाओं को खेल स्कूलों एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से उचित ट्रेनिंग दी जाएगी।

                केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल ओलंपिक सेंटर के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। सेंटर में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं होंगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में खेलो इंडिया खेल नीति के तहत खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन राजस्थान के 7 संभागों पर किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेने आए हैं। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, यह खिलाड़ियों के सपनों की उड़ान की शुरुआत है। इन गेम्स से खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन भी बन सकता है, इसलिए सभी खिलाड़ी पूरी लगन से इन खेलों में हिस्सा लें।

               मुख्यमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति खेल के मैदान में संघर्ष करना सीख जाता है और कभी हार नहीं मानता, वह जीवन की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बन जाता है। इन गेम्स में खिलाड़ी सिर्फ पदक जितने नहीं आए हैं, बल्कि अपने भीतर के योद्धा को जगाने आए है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को उद्धृत करते हुए युवाओं से ‘उठों, जागों और देश-दुनिया पर छा जाओं’ का आह्वान किया।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब पदक देखने के लिए भारत की आंखे तरस जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश ने खेलों की दुनिया में मान-सम्मान अर्जित किया है। हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में वर्ल्ड कप जीतकर पूरी दुनिया को बता दिया कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं। उनके नेतृत्व में आज पार्क में खेलने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सांसद और विधायक खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी नई प्रतिभाओं को तलाशा जा रहा है।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार खेलों को प्रोत्साहन देते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवा रही है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम प्रारंभ की है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को दुर्घटना एवं जीवन बीमा कवरेज उपलब्ध होगा। वहीं, भारत सरकार के टारगेट ओलंपिक पॉडियम स्कीम से प्रेरणा लेकर राजस्थान टारगेट ओलंपिक पॉडियम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अर्जुन पुरस्कार के समान द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रशिक्षिकों को भी भूखण्ड आवंटित करने का निर्णय किया है।

                युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री के संकल्प से देश में खेलों में सकारात्मक परिवर्तन आया है। इसी कड़ी में राजस्थान में 12 दिनों तक 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे युवा इन खेलों में अनुशासन और मेहनत से नए कीर्तिमान रचेंगे। इन गेम्स में कोई जीतेगा, तो कोई सीखेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शिक्षा से लेकर खेल जगत तक, उद्योग से लेकर ऊर्जा क्षेत्र तक राजस्थान को नई गति दी है।

                समारोह में ड्रोन के जरिए लाई गई टॉर्च को मुख्यमंत्री ने मुख्य मंच पर स्थापित कर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभारंभ किया। समारोह में देश-प्रदेश में खेलों के विकास और राजस्थान की विकास यात्रा व गौरव को ड्रोन शो के प्रदर्शन से दिखाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुई।

            

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account