By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान के टोंक की ट्रांसजेंडर खिलाड़ी रितिका ने रचा इतिहास, नेशनल आइस स्टॉक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान के टोंक की ट्रांसजेंडर खिलाड़ी रितिका ने रचा इतिहास, नेशनल आइस स्टॉक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Last updated: 25.11.2025 5:02 pm
Anjali Dadhich
Published: 25.11.2025

टोंक की ट्रांसजेंडर खिलाड़ी रितिका सिंह ने आगरा में हुई नेशनल आइस स्टॉक चैंपियनशिप 2025 में 15 राज्यों के 200 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

टोंक जिले के मालपुरा की रहने वाली देश की पहली ट्रांसजेंडर खिलाड़ी रितिका सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन किया है। आगरा में आयोजित समर आइस स्टॉक चैंपियनशिप 2025 में राजस्थान टीम से खेलते हुए रितिका ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 15 राज्यों के 200 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

आइस स्टॉक एक इंडोर गेम है
रितिका ने अब तक अपने तीन वर्ष के खेल करियर में राष्ट्रीय स्तर पर दो गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। इससे पहले उन्होंने जम्मू के गुलमर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता था। आइस स्टॉक एक इंडोर गेम है, जिसे 10 से 12 डिग्री  तापमान में खेला जाता है।

राजस्थान ने गुजरात को 8 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता
राजस्थान टीम में रितिका के साथ जयपुर की नंदनी, कोटा की अवनी और जयपुर की सिमरन शामिल थीं। सिमरन को छोड़कर टीम के तीन खिलाड़ी ट्रांसजेंडर थीं। अंडर-23 और सीनियर कैटेगरी में लड़कियों और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की संयुक्त प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने गुजरात को 8 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों व कोच का स्वागत किया
अगले दिन जयपुर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों व कोच का भव्य स्वागत किया गया। रितिका ने कहा कि उनका लक्ष्य अब इंटरनेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना है। उन्होंने बताया कि वह आइस स्टॉक राजस्थान के कोच समीर शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार मेहनत कर रही हैं। इस दौरान आइस स्टॉक फेडरेशन राजस्थान की चेयरपर्सन साक्षी शर्मा और राज्य की ट्रांसजेंडर स्टेट आइकन नूर शेखावत ने प्रोत्साहित किया है।

‘ट्रांसजेंडर होने के अभिशाप को खेल के दम पर वरदान बनाऊंगी’
रितिका ने कहा कि समाज आज भी ट्रांसजेंडर को गलत नजरिए से देखता है, लेकिन मैं हिम्मत नहीं हारूंगी। लोग भले इसे अभिशाप मानते हों, पर मैं इसे अपने खेल के दम पर वरदान साबित करना चाहती हूं। मेरा सपना इंटरनेशनल स्तर पर देश के लिए मेडल जीतना है।

जानें अन्य खेलों से ये क्यों है अलग
आइस स्टॉक एक ऐसा खेल है जो बर्फ की सतह पर खेला जाता है। सर्दियों में प्राकृतिक बर्फ या इंडोर आइस रिंक पर इसे खेला जाता है। बर्फ पर कई हिस्सों को चिह्नित कर खिलाड़ियों को अपनी स्टॉक डिस्क को निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचाना होता है। यह खेल मुख्य रूप से बर्फीले क्षेत्रों में लोकप्रिय है। रितिका सिंह देश की पहली ट्रांसजेंडर खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस गेम में गोल्ड मेडल जीता है। गुलमर्ग में हर साल नेशनल आइस स्टॉक चैंपियनशिप आयोजित की जाती है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account