By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: CM भजनलाल शर्मा ने की मोदी से मुलाकात , पीएम मोदी को दिया प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का न्योता
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

CM भजनलाल शर्मा ने की मोदी से मुलाकात , पीएम मोदी को दिया प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का न्योता

Last updated: 02.12.2025 5:37 pm
Anjali Dadhich
Published: 02.12.2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की इस मुलाकात को राजस्थान के राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इधर, सीएम ने बुधवार को कैबिनेट बैठक भी बुला ली है।

सूत्रों के मुताबिक भजनलाल शर्मा और मोदी की मुलाकात के दौरान 2 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई…

1. प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन

10 दिसंबर को जयपुर में हो रहे प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया। राजस्थान सरकार ने पिछले साल राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के मौके पर हर साल प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की थी।

इसी के मद्देनजर इस साल पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में बसे प्रवासी राजस्थानियों को एक साथ लाना और उनके योगदान को सम्मानित करना है। बता दें कि पिछले साल राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था। प्रवासी राजस्थान सम्मेलन जयपुर के जेईसीसी सभागार में होगा।

2. मंत्रिमंडल फेरबदल

सीएम भजनलाल शर्मा की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर भी चर्चा हुई है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रिमंडल में प्रस्तावित बदलाव की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी है। उनसे मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान में भी मंत्रिमंडल फेरबदल हो सकता है।

पिछले कई दिनों से राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट है, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी एक दिन पहले 1 दिसंबर को कहा था कि यह एक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए।

मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां पेंडिंग प्रदेश में भजनलाल सरकार को बने करीब दो साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां पेंडिंग चल रही हैं। राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार बनी थी।

इसी साल छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, लेकिन राजस्थान और मध्यप्रदेश में इस पर फिलहाल चर्चा ही चल रही है। वहीं, अक्टूबर महीने में जिस तरह से गुजरात में पार्टी ने मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरे मंत्रिमंडल का चेहरा ही बदल दिया, कुछ इसी तरह का बदलाव राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है।

इसके साथ ही मंत्रिमंडल से पहले अथवा उसके ठीक बाद राजनीतिक नियुक्तियां भी बड़े पैमाने में देखने को मिल सकती हैं। पांच दिन पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपनी नई टीम की घोषणा भी कर दी है। उसके बाद अब बाकी नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों को राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए एडजेस्ट किया जाएगा।

कल कैबिनेट बैठक बुलाई

सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार(3 दिसंबर) को कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। बुधवार को सचिवालय में दोपहर 3 बजे मंत्रिमंडल की बैठक होगी, इसके बाद 4 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक भी बुलाई गई है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account