दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आज 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर फैमिली और फ्रेंड्स उन्हें अपने तरीके से याद कर रहे हैं। हेमा मालिनी ने दिवंगत पति की एनिवर्सरी पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। साथ ही, उनके साथ अपनी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
हेमा लिखती हैं- ‘हैप्पी बर्थडे माई डियर हार्ट। दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, जब आप मेरा दिल तोड़कर मुझे छोड़कर चले गए। मैं धीरे-धीरे उन टुकड़ों को समेट कर फिर से अपनी जिंदगी संवारने की कोशिश कर रही हूं। यह जानते हुए कि आप हमेशा मेरे साथ ही रहेंगे।

हमारे साथ बिताए जीवन की सुखद यादें कभी नहीं मिट सकतीं। उन पलों को फिर से जीना मुझे बहुत सुकून और खुशी देता है। मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं, हमारे साथ बिताए प्यारे सालों के लिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियों के लिए उन्होंने एक-दूसरे के लिए हमारे प्यार को और मजबूत किया और उन सभी खूबसूरत, सुखद यादों के लिए जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी।
आपके जन्मदिन पर ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वह आपको शांति और खुशी प्रदान करें, जिसकी आप अपनी विनम्रता, हृदय की अच्छाई और इंसानियत के प्रति प्रेम के लिए पूरी तरह से हकदार हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। हमारे साथ के सुखद पल।’


