By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: दो वर्षों में सुशासन और जनकल्याण के लिए उठाए ऐतिहासिक कदम, सरकार गरीब की सेवा में प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

दो वर्षों में सुशासन और जनकल्याण के लिए उठाए ऐतिहासिक कदम, सरकार गरीब की सेवा में प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 17.12.2025 1:49 pm
Anjali Dadhich
Published: 17.12.2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार गरीब को गणेश मानकर सेवक के रूप में कार्य कर रही है। हमारा नैतिक दायित्व है कि हम सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखें। हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट दिया और हर विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ के माध्यम से विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता तक पहुंचा रही है। 

मुख्यमंत्री बीकानेर के लूणकरणसर में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर एवं बीकानेर जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दो वर्षों में प्रदेश में सुशासन, जनकल्याण और चहुंमुखी विकास के लिए ऐसे अभूतपूर्व कदम उठाए हैं, जो ऐतिहासिक होने के साथ ही समृद्ध एवं विकसित राजस्थान की एक सशक्त बुनियाद भी हैं।

समस्याओं के समाधान के लिए आमजन के द्वार पर पहुंच रही सरकार—

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा के भाव के साथ ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से प्रदेश भर में एक महीने तक ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया था। इन शिविरों में प्रशासन को आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वार तक लाया जा रहा है। शहरी शिविरों के जरिए जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस और सीवर कनेक्शन से जुडे़ कार्यों से लेकर आवास पट्टे, नामांतरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने संबंधी कार्य भी करवाए जा रहे हैं। वहीं, ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों में सहमति विभाजन, नामांतरण एवं रास्ते खुलवाने जैसे कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आमजन इन शिविरों का पूरा लाभ उठाएं। 

किसान, युवा, महिला और गरीब के उत्थान के लिए उठाए कदम—

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने किसान, युवा, महिला और गरीब के उत्थान के लिए कई कदम उठाए हैं। हमने किसानों के लिए सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया गया है तथा चरणबद्ध रूप से इसे 12 हजार रुपये किया जाएगा। इसी तरह हमारी सरकार ने इन दो वर्षों में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं में अवसर बढ़ाते हुए लगभग 92 हजार नियुक्तियां प्रदान की है तथा 1 लाख 56 हजार पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन है। वहीं, प्रदेश में 12 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाने से लेकर 10 लाख 51 हजार साइकिलें और करीब 40 हजार स्कूटियां वितरण एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की पहली किस्त से 4 लाख 60 हजार बालिकाओं को लाभांवित करने का काम किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हमने 5 दिसम्बर को गंग नहर शताब्दी समारोह पर गंग नहर प्रणाली को नई मजबूती देने के लिए 1 हजार 717 करोड़ रुपये के कार्यों का शुभारंभ किया। ये कार्य नहरी क्षेत्र के किसानों के जीवन में नई समृद्धि लेकर आएंगे। हमारी सरकार ने 647 करोड़ रुपये से फिरोजपुर फीडर का पुनर्निर्माण और आईजीएनपी की नहरों के जीर्णाेद्धार एवं पक्के खालों के लिए 3400 करोड़ का बजट दिया है। इसी तरह पूर्वी राजस्थान के लिए राम जल सेतु लिंक परियोजना समझौता किया और इसे धरातल पर उतारने के लिए 26 हजार करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी कर चुके हैं। शेखावाटी के लिए यमुना जल समझौता का मार्ग प्रशस्त करते हुए डीपीआर तैयार करवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हमने 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति करना प्रारंभ कर दिया है तथा वर्ष 2027 तक सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है। 

सरकार की कथनी और करनी में कोई भेद नहीं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में कथनी और करनी में कोई भेद नहीं है। हम जो कहते हैं, वह करते हैं। हमारी सरकार ने केवल 2 वर्षों में पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्षों से ज्यादा काम किया है। पूर्ववर्ती सरकार ने 5 साल में 52 हजार हेक्टेयर भूमि को नहरी तंत्र से सिंचाई सुविधा दी जबकि हमने 2 वर्ष में ही करीब 85 हजार हेक्टेयर को सिंचाई सुविधा प्रदान कर दी है। इसी तरह पूर्ववर्ती सरकार में 5 सालों में 29 हजार फार्म पौंड निर्माण एवं 113 लाख मीटर तारबंदी हुई जबकि 2 वर्ष में ही हमारी सरकार 35 हजार से अधिक फार्म पौंड एवं 299 लाख मीटर तारबंदी के कार्य करवा चुकी है। हमने गोशालाओं को दो साल में 3 हजार 433 करोड़ रुपये की सहायता दी जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने 5 साल में 3 हजार 117 करोड़ रुपये ही गोशालाओं को दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीकानेर जिले के युवाओं को 1 हजार 952 नियमित व 2 हजार 540 संविदा नियुक्तियां तथा 50 हजार बीमा पॉलिसी धारक किसानों को 206 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम प्रदान किया गया है। इसी तरह 24 हजार महिलाओं को लखपति दीदियां बनाने के साथ ही 7 हजार 788 महिलाओं को राजीविका के माध्यम से संगठित आजीविका तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 1.52 लाख नई यूनिटों को पात्र सूची में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि 270 करोड़ रुपये से डॉ. करणी सिंह लिफ्ट नहर में शेष रहे 44 हजार 500 हेक्टेयर में फव्वारा सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य करवा रहे हैं। इसी तरह 300 करोड़ रुपये से बीकानेर कैनाल के पंजाब स्थित भाग में निर्माण कार्यों के लिए पीएफआर प्रस्तुत एवं 100 करोड़ रुपये से बीकानेर शहर में एकत्रित होने वाले गंदे पानी के समाधान हेतु निविदा जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 250 करोड़ रुपये से बरसलपुर नहर, 230 करोड़ रुपये से धोधा वितरिका एवं दांतौर वितरिका नहर, 150 करोड़ से चारणवाला ब्रांच प्रणाली, गोगड़ियावाला एवं बीकमपुर माइनर के खालों का जीर्णोद्धार एवं निर्माण करवाएंगे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होने के साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ढांचा भी सुदृढ़ हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में लगभग 50 हजार पदों पर नई भर्तियों की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि मा योजना में 25 लाख रुपए का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है और अब राज्य के नागरिक अन्य राज्यों में भी मा योजना के अंतर्गत कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकेंगे। श्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि लूणकरणसर में प्रस्तावित नवीन चिकित्सालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले दोनों बजटों में इस क्षेत्र में कई सौगाते दी हैं। लूणकरणसर एवं नापासर को नगर पालिका बनाया गया। लूणकरणसर को उप जिला अस्पताल, 33/11 केवी के 7 सब-स्टेशन जैसी कई सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि 185 करोड़ रुपये से कंवरसेन नहर में क्षतिग्रस्त खालों का जीर्णाेद्धार करवाया जाएगा। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 612 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं 107 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बीकानेर की जिला विकास पुस्तिका, ग्रामीण सेवा शिविर की सफलता की कहानी तथा ‘शहरी सेवा शिविर-2025 पुस्तिका का विमोचन भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने समस्या समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए दिव्यांगजन को स्कूटी एवं महिलाओं को सौर चूल्हे का वितरण किया। साथ ही, उन्होंने जिला विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account