By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने डेली स्टार और प्रोथोम आलो के दफ्तरों में की तोड़फोड़ व आगजनी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने डेली स्टार और प्रोथोम आलो के दफ्तरों में की तोड़फोड़ व आगजनी

Last updated: 19.12.2025 12:56 pm
Anjali Dadhich
Published: 19.12.2025

बांग्लादेश में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार देर रात उग्र प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका में देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के कार्यालयों में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की और आगजनी की। मीडिया संस्थानों पर इस हमले से देशभर में चिंता का माहौल है।

हिंसा यहीं नहीं रुकी। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के आवास में भी जमकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के कई दफ्तरों को भी आग के हवाले कर दिया गया। राजधानी समेत अन्य शहरों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हिंसा शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की सिंगापुर में हुई मौत के बाद भड़की है। उस्मान हादी 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान उनके सिर में गोली मारी गई थी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर फैलते ही समर्थकों में आक्रोश फैल गया और प्रदर्शन हिंसक हो गया।

इसी बीच एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धर्म का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में हुई है। आरोप है कि हत्या के बाद युवक को नग्न कर पेड़ से लटका दिया गया और उसके शरीर को आग लगा दी गई। यह घटना गुरुवार रात भालुका इलाके में हुई। बीबीसी बांग्ला ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account