By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट—2026, राजस्थान में एआई नवाचार को नई उड़ान: 36 घंटे का एआई हैकाथॉन आरंभ
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट—2026, राजस्थान में एआई नवाचार को नई उड़ान: 36 घंटे का एआई हैकाथॉन आरंभ

Last updated: 06.01.2026 1:39 pm
Anjali Dadhich
Published: 06.01.2026

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट—2026 सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित हो रहा है। राजस्थान में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एआई हैकाथॉन का शुभारंभ हुआ। 36 घंटे अनवरत चलने वाला यह हैकाथॉन 6 जनवरी को संपन्न होगा। हैकाथॉन में राजस्थान के स्टार्टअप्स के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के कार्मिक भी सक्रिय भागीदारी कर रहे है। 

हैकाथॉन का उद्देश्य राजस्थान के युवा डेवलपर्स, उद्यमियों और क्रिएटर्स को स्केलेबल, एआई आधारित और सतत समाधान विकसित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। यह हैकाथॉन उभरते नवाचारों के लिए एक फीडर इकोसिस्टम के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से प्रतिभागी अपने प्रोटोटाइप्स को मेंटर्स, निवेशकों और नीति-निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। यह सहयोग सुनिश्चित करता है कि राजस्थान से निकलने वाले उच्च क्षमता वाले विचारों को इन्क्यूबेशन, फंडिंग और वैश्विक मंच तक पहुंच मिल सके।

पहली बार सरकारी कर्मचारियों को मिला एआई समाधान विकसित करने का अवसर- 

यह पहली बार है जब सरकारी कर्मचारियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान हेतु एआई आधारित नवाचार विकसित करने का मंच प्रदान किया गया है। हैकाथॉन के अंतर्गत प्रतिभागियों को विभिन्न प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर काम करने का अवसर मिल रहा है। इन स्टेटमेंट को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है—

श्रेणी 1: सुशासन, नागरिक सेवाएं एवं डिजिटल दस्तावेज के लिए एआई,

श्रेणी 2: शिक्षा, भर्ती प्रक्रिया एवं मानव कल्याण के लिए एआई,

श्रेणी 3: कृषि, स्वास्थ्य एवं फील्ड इंटेलिजेंस के लिए एआई,

श्रेणी 4: रोजगार सुरक्षा एवं डिजिटल ट्रस्ट के लिए एआई

400 प्रतिभागी कर रहे भागीदारी- 

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट—2026 के अंतर्गत हो रहे एआई हैकाथॉन में  400 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इनमें स्टार्ट-अप्स से 30 टीमें एवं 120 प्रतिभागी तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से 70 टीमें एवं 280 प्रतिभागी शामिल हैं। यह सहभागिता राज्य सरकार और स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच मजबूत सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती है।

‘हसल- हेरिटेज- हॉस्पिटैलिटी’ की भावना के साथ भविष्य की ओर कदम

‘हसल- हेरिटेज- हॉस्पिटैलिटी’  की साझा दृष्टि के साथ यह पहल राजस्थान की नवाचार क्षमता, सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास को प्रदर्शित करती है। 

आकर्षक पुरस्कार और राष्ट्रीय स्तर की पहचान- 

हैकाथॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रथम पुरस्कार 1.50 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे, जिससे नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account