देश के सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पूरी टीम इन दिनों जयपुर में है, जहां मकर संक्रांति के विशेष एपिसोड की शूटिंग की जा रही है। इस खास मौके पर शो के निर्माता जयपुर की रंगीन संस्कृति, पारंपरिक पतंगबाजी और परकोटा क्षेत्र की गलियों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। शूटिंग के जरिए दर्शकों को जयपुर की अनूठी पहचान से रूबरू कराने की तैयारी है।
मकर संक्रांति को सेलिब्रेट करते हुए शूट किए जा रहे इस एपिसोड के लिए शो की टीम ने जयपुर के परकोटा क्षेत्र के हांडीपुरा इलाके में पतंगों की खरीदारी की। यहां न केवल पतंगें खरीदी गईं, बल्कि कई अहम दृश्य भी फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला, क्योंकि जैसे ही स्थानीय लोगों को शो की मौजूदगी की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
शो में पत्रकार पोपटलाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम पाठक बच्चों की टोली के साथ जगन्नाथ शाह के रास्ते स्थित पतंगवालों के मोहल्ले में नजर आए। बच्चों के साथ उनकी मौजूदगी ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। लोग अपने चहेते कलाकार को सामने देखकर बेहद उत्साहित दिखे और हर कोई उनके साथ फोटो और वीडियो बनाना चाहता था।
एक सीन की शूटिंग पूरी होने के बाद जब श्याम पाठक दुकान से बाहर निकले, तो वे अचानक भीड़ से घिर गए। स्थिति को देखते हुए शो की सिक्योरिटी टीम और बाउंसर्स ने मोर्चा संभाला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आसपास मौजूद लोग लगातार मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए, जिससे पूरा इलाका किसी मेले जैसा दिखाई देने लगा।
शो के क्रिएटर असित कुमार मोदी भी जयपुर में मौजूद हैं और वे खुद परकोटा क्षेत्र में अहम दृश्यों की शूटिंग करवा रहे हैं। मकर संक्रांति के इस विशेष एपिसोड में गोकुलधाम सोसायटी के सभी सदस्य पतंगबाजी करते हुए नजर आएंगे। हर साल की तरह इस बार भी पतंगबाजी शो का मुख्य आकर्षण होगी, लेकिन खास बात यह है कि इस बार जयपुर की पारंपरिक पतंगबाजी, रंग-बिरंगी पतंगें और यहां का लोक रंग दर्शकों को देखने को मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार, शो के मेकर्स जयपुर की गलियों, छतों, बाजारों और लोक संस्कृति को कहानी में पिरोने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। जल्द प्रसारित होने वाले ये एपिसोड न सिर्फ मनोरंजन से भरपूर होंगे, बल्कि जयपुर की पतंगबाजी और सांस्कृतिक पहचान को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने का काम भी करेंगे।
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मकर संक्रांति के अवसर पर काइट फेस्टिवल में हिस्सा लिया। इस दौरान राजस्थान की उपमुख्य


