By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की तैयारियां तेज, जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक होगी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की तैयारियां तेज, जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक होगी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी

Last updated: 20.01.2026 2:38 pm
Anjali Dadhich
Published: 20.01.2026

जयपुर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। यह भव्य आयोजन 5 से 8 फरवरी 2026 तक सीतापुरा स्थित जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित किया जाएगा। इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में देश-विदेश से प्राकृतिक पत्थर उद्योग से जुड़े उत्पादक, निर्यातक, खरीदार, वास्तुविद्, डिज़ाइनर और विशेषज्ञ बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की तैयारियों को लेकर राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अब तक की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई और शेष व्यवस्थाओं को समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान इंडिया स्टोनमार्ट 2026 को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसमें प्रदर्शनी का संपूर्ण लेआउट, हॉल और ओपन एरिया की योजना, पार्किंग व्यवस्था, स्टॉल बुकिंग की वर्तमान स्थिति, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहभागिता, लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा प्रबंध, ट्रैफिक मैनेजमेंट और आगंतुक सुविधाओं से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा आयोजन से जुड़े उन विषयों पर भी मंथन किया गया, जिनमें राज्य सरकार से सहयोग, स्वीकृति या दिशा-निर्देश की आवश्यकता है।

बैठक में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) के प्रबंध निदेशक, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (CDOS) के उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अतिरिक्त महाप्रबंधक सहित CDOS के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं लघु उद्योग भारती की ओर से राष्ट्रीय सचिव नरेश परीक, इंडिया स्टोनमार्ट के संयोजक नटवरलाल अजमेरा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजू सिंह ने भी बैठक में भाग लिया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि आयोजन से जुड़ी सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शेष तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि इंडिया स्टोनमार्ट 2026 को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से आयोजन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

ACS शिखर अग्रवाल ने कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट राजस्थान के प्राकृतिक पत्थर उद्योग के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच है। यह प्रदर्शनी राज्य की औद्योगिक क्षमताओं, निर्यात संभावनाओं और निवेश अवसरों को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बनेगी। साथ ही यह आयोजन उद्योग, व्यापार और रोजगार सृजन को भी नई दिशा देगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account