By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन,जिला कलक्टर डॉ. ने शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन,जिला कलक्टर डॉ. ने शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

Last updated: 06.03.2026 5:10 pm
Anjali Dadhich
Published: 06.03.2026

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को सभी राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिये हैं।

जिला कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पीएम श्री स्कूलों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा विद्यालय परिसरों में पेयजल, स्वच्छ एवं उपयोगी शौचालय, पुस्तकालय, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।

डॉ. सोनी ने विद्यालयों के पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पुस्तकालयों में उपलब्ध पुस्तकों का विद्यार्थियों के बीच नियमित वितरण किया जाए तथा विद्यार्थियों को पुस्तक अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों में पुस्तकों के संरक्षण एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए भी प्रयास किए जाएं।

बैठक में जिला कलक्टर ने भूमि विहीन विद्यालयों की समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालयों के लिए शीघ्र भूखंड उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को राजकीय विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिए विशेष अभियान चलाने, विद्यार्थियों के जन आधार प्रमाणिकरण एवं आधार प्रमाणिकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुंचे, इसके लिए सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर आशीष कुमार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल कविया, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account