मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राजस्थान प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण ;राजस्थान कैम्पाद्ध की संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने राजस्थान कैम्पा के कार्यो का उचित दस्तावेजीकरण, कार्यों के क्रियान्वयन में तकनीकी नवाचारों को सम्मिलित करने तथा समय-समय पर फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कैम्पा के कार्यों की प्रभावी निगरानी एवं उल्लेखनीय कार्यों की सक्सेज स्टोरी तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कैम्पा की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 का भी विमोचन हुआ जिसमें राज्य में कैम्पा के अन्तर्गत किये प्रमुख कार्यांे एवं उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख प्रस्तुत किया गया।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राजस्थान कैम्पा की प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की गई जिसकी कुल राषि 232.18 करोड़ रुपये है।
उल्लेखनीय है कि कैम्पा का उद्देश्य गैर-वन भूमि एवं अवनत वन भूमि पर प्रतिपूरक वनीकरण, वनों, वन्यजीवों एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, सुरक्षा एवं प्रबंधन को सुदृढ करने के लिए फील्ड स्टाफ हेतु आधारभूत संरचनाओं के विकास से संबधित कार्य करना है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग आनंद कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव टीएडी कुंजीलाल मीणा, शासन सचिव एवं आयुक्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग वे. सरवण कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) पी. के. उपाध्याय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) षिखा मेहरा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के़.सी. अरूण प्रसाद, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी (वन संरक्षण अधिनियम) टी.जे. कविथा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधि तथा वित्त, योजना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, राजस्व, जनजाति क्षेत्रीय विकास आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


