By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: चेटीचण्ड, रामनवमी और महावीर जयंती हमारे महत्वपूर्ण पर्व, सभी विभाग समन्वय से करें काम- वासुदेव देवनानी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

चेटीचण्ड, रामनवमी और महावीर जयंती हमारे महत्वपूर्ण पर्व, सभी विभाग समन्वय से करें काम- वासुदेव देवनानी

Last updated: 12.03.2026 1:17 pm
Anjali Dadhich
Published: 12.03.2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि आगामी सप्ताह से शुरू होने वाले चेटीचण्ड, रामनवमी और महावीर जयंती के धार्मिक आयोजन हमारे प्रमुख पर्व है। इन अवसरों पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से जुलूस निकाले जाएंगे। विभिन्न आयोजन भी होंगे। ऎसे में जिला प्रशासन, पुलिस और सभी संबंधित विभाग 16 मार्च तक अपनी तैयारियां पूरी करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाए।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर कलेक्ट्रेट सभागार में चेटीचण्ड, रामनवमी व महावीर जयंती पर्वों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अजमेर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध परम्पराओं को धारण किए हुए है। इन्हीं के अन्तर्गत आगामी चेटीचण्ड पर्व झूलेलाल जयन्ती, रामनवमी पर्व एवं महावीर जयन्ती पर्व पर विशाल शोभायात्राएं एवं जुलूस कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनकी प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए समस्त विभागों को अपने दायित्व आगामी 16 मार्च तक पूर्ण करें। उनकी समीक्षा 17 मार्च को मौके पर ही की जाएगी। बैठक में आयोजकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा कर रूट निर्धारित किए गए।

बैठक में वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रशासन द्वारा जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शानदार व्यवस्थाएं की जाए। असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए मुस्तैदी की साथ कार्य किया जाए। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। इससे राहगीरों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। पूर्व की तुलना में  अधिक पुलिस बल इस बार कार्यरत रहे। शोभायात्रा के आगे, पीछे तथा साथ-साथ पुलिस जवानों की टुकड़िया चलती रहने के साथ ही शोभायात्रा मार्ग में आने वाले ऊंचे भवनों पर भी जाप्ता तैनात रहे।

उन्होंने कहा कि आयोजकों द्वारा विभागों के साथ आपसी समन्वय से कार्य किया जाए। आयोजन समिति प्रत्येक विभाग के लिए एक-एक समन्वयक नियुक्त करेंगे। इनके माध्यम से ही आवश्यक व्यवस्थाओं को सम्पादित किया जाएगा। उन्होंने जलदाय विभाग को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग में समस्त लिकेज ठीक किए जाए। जिला स्तरीय अधिकारी पेयजल सप्लाई के दौरान क्षेत्र भ्रमण करें, लिकेज का चिह्निकरण कर ठीक कराएं। जुलूस से पहले पेयजल सप्लाई देना सुनिश्चित करें। शाम के समय होने वाली सप्लाई एक दिन पहले देनी चाहिए।

बैठक में जिला कलक्टर लोक बन्धु ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व आगामी एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। समस्त कार्यों की मौके पर समीक्षा करने के लिए आगामी 17 मार्च को अधिकारियों एवं आयोजकों के साथ फील्ड विजिट की जाएगी। आयोजकों द्वारा स्वयंसेवकों को पहचान पत्र जारी किए जाए। इन आयोजनों के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्र कुमार मीणा नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। शोभा यात्राओं में डीजे का उपयोग नहीं करने पर सहमति जताई गई। सामान्य स्पीकर का उपयोग सड़क सीमा से बाहर किया जा सकेगा। इसके लिए व्यापारिक संघों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी,वन्दना खोरवाल एवं नरेन्द्र कुमार मीणा सहित प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account