By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

Last updated: 14.03.2026 1:39 pm
Anjali Dadhich
Published: 14.03.2026

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को अल्बर्ट हॉल से प्रदेशव्यापी स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाईकर्मियों को पीपीई किट का वितरण किया। साथ ही, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चैक भी सौंपे। मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा रामनिवास बाग में पौधारोपण भी किया।

19 मार्च को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राजस्थान दिवस-

                इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में 30 मार्च 1949 को भारतीय नववर्ष की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र इंद्रयोग में वृहद् राजस्थान की स्थापना की गई थी। इसलिए हमने पिछले वर्ष राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाने का निर्णय लिया था। इस वर्ष 19 मार्च को यह गौरवशाली दिवस पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस के भव्य आयोजन की शुरुआत स्वच्छता कार्यक्रम से हुई है। हमारा संकल्प है कि राजस्थान न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध हो, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के मामले में भी देश का अग्रणी राज्य बने। उन्होंने कहा कि राजस्थान महल, किले, झील, रेगिस्तान एवं अभयारण्य की ऐतिहासिकता एवं समृद्धता वाला प्रदेश है, इसलिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। यहां विविधता में भी एकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को बनाया जन आंदोलन-

                मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान प्रारंभ कर स्वच्छता को पूरे देश में जन-आंदोलन का रूप दिया है। यह मिशन केवल सड़कों और नालियों की सफाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे लोगों की व्यवहार में भी बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 और विकसित राजस्थान 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब हर घर, गली, पार्क और स्मारक स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। इससे महिलाओं की सुरक्षा तथा सम्मान बढ़ा है। यह अभियान नागरिकों को घर एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की आधारशिला, पर्यावरण संरक्षण की कुंजी और आर्थिक प्रगति का आधार है।

स्वच्छता के लिए आयोजित किए गए विशेष कार्यक्रम-

                मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को स्वच्छता से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जल महल की पाल एवं मानसरोवर सिटी पार्क में स्वच्छता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में अल्बर्ट हॉल से राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। स्वच्छता केवल सरकार का ही काम नहीं, बल्कि व्यक्तिगत कर्तव्य भी है, यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया गया। जिसमें ढाई करोड़ से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया। सेवा पखवाड़ा के दौरान करीब 6 हजार चिकित्सा संस्थानों में भी स्वच्छता शिविरों का आयोजन किया गया था।

‘स्वच्छता ही सेवा’ 2025 के सफाई लक्ष्यों में राजस्थान रहा प्रथम पायदान पर-

                मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (सुशासन दिवस) पर स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया था। प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 2 लाख 78 हजार व्यक्तिगत शौचालयों और 4 हजार से अधिक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। राजस्थान के लगभग सभी गांव ओडीएफ प्लस घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत सफाई के लक्ष्यों में राजस्थान पहले पायदान पर रहा। सभी के प्रयासों से उदयपुर और जयपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देश के शीर्ष 20 शहरों में शामिल हुए। डूंगरपुर को सुपर स्वच्छ लीग सिटी का सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह स्वास्थ्य के साथ ही आर्थिक विकास से भी जुड़ा है।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे, का मंत्र दिया था, यह हर व्यक्ति का ध्येय होना चाहिए। इसलिए छोटे-छोटे कदम उठाकर हम विकसित राजस्थान 2047 के बड़े लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। प्रधानमंत्री हर ग्राम, जिले और राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

                कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी एवं आमजन उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account