राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नव संवत्सर-2083, चैत्र नवरात्रा पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई दी हैं। वासुदेव देवनानी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नव संवत्सर प्रदेश में लोगों के जीवन में खुशहाली व समृद्धि लाये।
वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भारतीय नव संवत्सर नव चेतना, नव ऊर्जा तथा नवोत्थान का प्रतीक है। नव संवत्सर आत्मावलोकन का भी अवसर है। इस मौके पर व्यक्ति अपने जीवन में गत वर्ष का आत्म चिंतन करने के साथ ही नये वर्ष के लिए नये संकल्प लें। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर केवल भौतिक परिवर्तन नहीं, अपितु मानसिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागरण का भी परिचायक है।
वासुदेव देवनानी ने कहा है कि नवरात्रा आत्मशुद्धि, चिंतन तथा समाजोत्थान की प्रेरणा प्रदान करता है। नवरात्रा पर आराधना कर आत्मबल, संयम तथा आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।


