By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: ड्रग्स व मादक पदार्थों पर चौतरफा वज्रप्रहार -मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

ड्रग्स व मादक पदार्थों पर चौतरफा वज्रप्रहार -मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Last updated: 31.03.2026 2:04 pm
Anjali Dadhich
Published: 31.03.2026

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में राज्य स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (NCORD) की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने कहा कि ड्रग्स व मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सभी के साझा प्रयास आवश्यक है। जन-भागीदारी व जन सहभागिता से ही ड्रग्स रूपी बुराई पर विजय प्राप्त की जा सकती है।  

मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों में जब्त किए गए ड्रग्स तथा मादक पदार्थों को 1 से 30 अप्रैल तक संपूर्ण राज्य में राज्य स्तरीय अभियान संचालित कर नियमानुसार नष्ट करने कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही ड्रग्स की तस्करी के लिए उपयोग में लिए गए वाहनों के भी नियमानुसार निस्तारण के लिए निर्देशित किया। 

बैठक के दौरान उन्होंने कृषि विभाग से राजस्व, कृषि अथवा वन भूमि पर गैरकानूनी रूप से मादक पदार्थों की खेती करने के लिए दोषी पाए जाने पर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर्स को गैरकानूनी रूप से मादक पदार्थों की खेती को रोकने के लिए अधीनस्थ कार्मिकों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी प्रदान किए। गृह  विभाग द्वारा इस  संबंध में  वन  विभाग एवं  राजस्‍व  विभाग को  कार्यवाही करने हेतु परिपत्र जारी करने हेतु  निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग्स की तस्करी और उपयोग पर पूर्ण नियंत्रण के लिए चौतरफा प्रहार करने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग एवं जिला कलक्टर आपसी समन्वय तथा पूरी सतर्कता से कार्य करें। उन्होंने स्कूल शिक्षा, कॉलेज शिक्षा व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से नशे के विरुद्ध व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान संचालित करने के लिए कहा। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से नशा मुक्ति से संबंधित अभियानों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि नशे के दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जागरूक किया जा सके। 

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने बैठक के दौरान मादक पदार्थ निषेध आसूचना केंद्र (MANAS) के हेल्पलाइन नंबर 1933 पर कॉल कर हेल्पलाइन केंद्र की सजगता का परीक्षण भी किया तथा गृह विभाग से स्कूल,कॉलेज तथा कोचिंग सेंटर्स पर हेल्पलाइन नंबर 1933 का अधिकाधिक प्रचार- प्रसार करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने आरपीएफ से रेलवे परिवहन में मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने, कस्टम विभाग के डीआरआई से अभी तक पकड़े गए प्रकरणों की रिपोर्टिंग करवाने, गृह विभाग से सभी विभागों से मासिक रिपोर्ट लेने तथा नारकोटिक्स विभाग से आसूचना साझा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल से अन्तरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों में ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स की तस्करी को रोकने तथा सीमा के नजदीक प्रमुख हॉट स्पॉट को चयनित करने के भी निर्देश दिए। 

इस दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए सावंत सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account