By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: माइंस विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10394 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण कर रचा नया इतिहास-एसीएस माइंस 
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

माइंस विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10394 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण कर रचा नया इतिहास-एसीएस माइंस 

Last updated: 02.04.2026 4:12 pm
Anjali Dadhich
Published: 02.04.2026
Oplus_19005440

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन में राजस्थान के माइनिंग सेक्टर ने 13 प्रतिशत विकास दर के साथ राजस्व अर्जन का नया इतिहास रच दिया है। माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अपर्णा अरोरा ने बताया कि आरंभिक सूचनाओं के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में खान विभाग ने 10 हजार 394 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया है। वर्ष 2025-26 में राज्य के माइनिंग सेक्टर में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य के खान विभाग की राजस्व अर्जन की यह उपलब्धि अपने आप में महत्वपूर्ण हो जाती है। गौरतलब है कि माइंस विभाग  भी  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा स्वयं के पोर्ट पोर्टफोलियों में है और नियमित समीक्षा के माध्यम से माइनिंग सेक्टर को लगातार नई दिशा दे रहे हैं।

       एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम ने बताया कि वर्ष 2025-26 में पूर्व के वित्तीय वर्ष की तुलना में 1163 करोड़ 73 लाख रूपये अधिक राजस्व जमा हुआ है। 10 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण का आंकड़ा पहली बार माइनिंग सेक्टर ने पार किया है। इसी तरह से मार्च के माह में पहली बार 1506 करोड़ रूपये से अधिक राजस्व जमा हुआ है, यह अब तक का किसी एक माह के राजस्व संग्रहण में भी सर्वाधिक है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग की यह उपलब्धि नियमित मॉनिटरिंग, संभावित राजस्व अर्जन के क्षेत्रों पर फोकस, समन्वित प्रयासों व टीम भावना से संभव हो पाई है। उन्होंने इसके लिए विभाग के उच्च स्तर से फील्ड स्तर तक के सभी अधिकारियों व कार्मिकों की पीठ थपथपाते हुए बधाई दी है।

      अपर्णा अरोरा ने बताया कि वर्ष 2021-22 में माइंस विभाग का सालाना राजस्व अर्जन 6394. 89 करोड़, अगले वर्ष 7213.14 करोड़, इसके अगले वर्ष 7438.92 करोड़ और इसके बाद गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 9228.21 करो़ड़ रूपये रहा। लक्ष्यों के विरूद्ध सर्वाधिक प्रतिशत उपलब्धि एमई जैसलमेर वेदप्रकाश ने अर्जित की है जो 208.99  रही। लक्ष्यों के विरूद्ध सौ प्रतिशत से अधिक राजस्व संग्रहण करने वालों में एमई नागौर जयप्रकाश गोदारा, एमई करौली पुष्पेन्द्र सिंह मीणा , एएमई सलूंबर गोविन्द्र सिंह मीणा, एमई बूंदी सहदेव सहारण, एएमई सावर मनोज तंवर, एएमई कोटपूतली अमीचंद दुहरिया, एएमई चूरू नौरंग लाल, एमई जोधपुर भगवान सिंह शामिल है।

        अपर्णा अरोरा ने बताया कि माइंस विभाग का यह रेकार्ड इस मायने में महत्वपूर्ण हो जाता है कि इस वित्तीय वर्ष में अपरिहार्य कारणों से ऑक्शन व खनन गतिविधियों के प्रभावित होने सहित कई विपरीत हालात के बावजूद नियमित मोनेटरिंग और राजस्व अर्जन के संभावित क्षेत्रों पर वसूली के प्रयासों से यह परिणाम प्राप्त हो सके हैं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account