By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को जिला कलेक्ट्रेट में दी गई भावभीनी विदाई
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को जिला कलेक्ट्रेट में दी गई भावभीनी विदाई

Last updated: 03.04.2026 3:39 pm
Anjali Dadhich
Published: 03.04.2026

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एक गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्मृतिचिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता, नवाचार और जनसंवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने डॉ. सोनी के कार्यकाल को जयपुर प्रशासन के लिए एक स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला प्रशासन ने न केवल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में नई ऊंचाइयाँ हासिल कीं, बल्कि आमजन के जीवन को सरल बनाने वाले अनेक नवाचार भी किए।

प्रतिभा वर्मा ने कहा कि डॉ. सोनी के मार्गदर्शन में पिछले 18 महीनों में जयपुर जिला प्रशासन ने जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। रास्ता खोलो अभियान के माध्यम से वर्षों से बंद पड़े रास्तों को खोलकर हजारों ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई, वहीं सक्षम जयपुर अभियान ने प्रशासनिक सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाया। नरेगा आखर अभियान ने शिक्षा और रोजगार के समन्वय का अभिनव उदाहरण प्रस्तुत किया, जबकि नारी चौपाल के जरिए महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की गई।

उन्होंने कहा कि डॉ. सोनी की कार्यशैली में पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम वर्क की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही, जिसने प्रशासन को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।

अपने संबोधन में डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अत्यंत विनम्रता के साथ जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जयपुर में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा और इस दौरान मिली टीम की प्रतिबद्धता, सहयोग और समर्पण ही सभी उपलब्धियों की वास्तविक ताकत रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे आमजन के हित को सर्वोपरि रखते हुए राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं संवेदनशील क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

डॉ. सोनी ने कहा कि उनके कार्यकाल में यदि कोई सराहनीय कार्य, उपलब्धि या नवाचार हुआ है तो उसका पूरा श्रेय जिला प्रशासन की टीम को जाता है, जबकि किसी भी प्रकार की कमी या त्रुटि की जिम्मेदारी वे स्वयं स्वीकार करते हैं। उनके इस विनम्र वक्तव्य ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए डॉ. सोनी को एक सहज, संवेदनशील और प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता बताया, जिन्होंने सदैव टीम को साथ लेकर कार्य किया और हर स्तर पर सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) विनीता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) आशीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का समापन भावुक क्षणों के बीच हुआ, जहां उपस्थित सभी ने डॉ. सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account