By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: महिलाएं अपने सपनों को पंख दें, हमारी सरकार आपके साथ खड़ी- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Home » Blog » महिलाएं अपने सपनों को पंख दें, हमारी सरकार आपके साथ खड़ी- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
News

महिलाएं अपने सपनों को पंख दें, हमारी सरकार आपके साथ खड़ी- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 11.04.2026 1:56 pm
Anjali Dadhich
Published: 11.04.2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है और नारी शक्ति इसके केंद्र में है। केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया है। इससे इनकी राजनीति में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तीकरण को जीवन के प्रत्येक पहलू से जोड़ा है। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप अपने सपनों को पंख दीजिए, हमारी सरकार आपके साथ खड़ी है।

                मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही, हर क्षेत्र में महिलाओं को हमेशा आगे रखा गया है। ये आधी आबादी घर को संभालने के साथ ही देश-प्रदेश के विकास में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि हमारा समाज और देश तभी प्रगति करेगा, जब महिलाएं हर क्षेत्र में भागीदारी निभाएंगी। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 के बाद महिलाओं के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन धन योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, नमो ड्रोन दीदी योजना और लखपति दीदी जैसी कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में करीब 20 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर 16 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजना ने महिला सशक्तीकरण को मजबूती प्रदान की है।

                मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर मकान आवंटित किए जाते हैं। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन भी दिए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित की गई है तथा हर घर नल से जल के माध्यम से पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर दिया जा रहा ध्यान—

                मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को केंद्र सरकार 5 हजार रुपये की सहायता दे रही है। हमारी सरकार ने इस योजना की राशि को बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये कर दिया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की 11 लाख 58 हजार गर्भवती महिलाओं को 576 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मा वाउचर योजना से गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा भी मिल रही है। इसके अतिरिक्त पीएम पोषण योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, मिशन इंद्रधनुष और सक्षम आंगनबाड़ी योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में अजमेर से एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ किया। यह पहल प्रदेश की युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

युवा नीति से उद्यमिता को बढ़ावा—

                मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं के लिए हमारी सरकार युवा नीति लाई है, जिससे उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके। साथ ही, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है। हमारी मंशा है कि युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ रोजगार प्रदाता भी बनें। उन्होंने कहा कि गत सरकार के समय पेपरलीक जैसे प्रकरणों से युवाओं के सपने चूर-चूर हो गए थे, लेकिन हमारी सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। हमारी सरकार युवाओं को सरकारी क्षेत्र में 4 लाख एवं निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार देने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा नियुक्तियां दी जा चुकी हैं तथा 1 लाख 25 हजार नई सरकारी नौकरियों की भर्तियों का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।

                इस दौरान प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं एवं छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए डबल इंजन सरकार का आभार जताया तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान महिलाओं एवं छात्राओं ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव का किया जलाभिषेक
‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के तहत 8 मई को हैदराबाद में आयोजित होगी इनवेस्टर मीट,
पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया एफएमडी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
बौद्ध धर्म को मानने वाला, लेकिन सेक्युलर हूं :चीफ जस्टिस का आज आखिरी वर्किंग डे, 23 नवंबर को रिटायरमेंट
50 साल बाद चांद के सबसे करीब पहुंचे इंसान: आर्टेमिस II मिशन सफल, प्रशांत महासागर में सुरक्षित लौटा ओरियन कैप्सूल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
News

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह अस्पताल में हुई दुखांतिका पर जताया गहरा शोक -देर रात घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रभावितों को हर संभव राहत देने के दिए निर्देश -हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन -हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, दुःख की इस घड़ी में सरकार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी – मुख्यमंत्री

Anjali Dadhich
06.10.2025
राजस्थान एनर्जी काॅन्क्लेव -राजस्थान में निवेश फायदे का सौदा, सरकार का मिलेगा पूरा साथ- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पालड़ी मीणा में 100 किलो मिलावटी पनीर नष्ट करवाया, शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्यवाही
राजस्थान संपर्क पोर्टल बना विश्वसनीय मंच -हेल्पलाइन 181 के माध्यम से आमजन की समस्याओं की नियमित सुनवाई
जयपुर में आर्मी डे परेड प्रैक्टिस जारी, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और ब्रह्मोस मिसाइल का होगा प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.
Quick Link
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

About Us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?