By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: अप्रेल से चलेगा तीन माह तक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान—यादगार से सांगानेर तक टोंक रोड़ बनेगा यातायात के लिए आदर्श पथ
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

अप्रेल से चलेगा तीन माह तक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान—यादगार से सांगानेर तक टोंक रोड़ बनेगा यातायात के लिए आदर्श पथ

Last updated: 18.04.2026 12:28 pm
Anjali Dadhich
Published: 18.04.2026

जयपुर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का जिला कलक्टर व समिति के अध्यक्ष संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई।

जिला कलक्टर ने कहा कि जयपुर राजस्थान की राजधानी होने के साथ-साथ सांस्कृतिक व ऐतिहासिक नगरी होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से सम्पूर्ण विश्व में महत्त्वपूर्ण है। जयपुर में आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के साथ-साथ यहाँ के नागरिकों की सुरक्षा हम सभी के लिए महत्त्वपूर्ण है और जयपुर के यातायात को सुगम, सरल, बाधा व दुर्घटना रहित बनाना हम सब की जिम्मेदारी है।

यादगार से सांगानेर तक बनेगा आदर्श पथ—

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार यादगार अजमेरी गेट से सांगानेर तक टोंक रोड़ को आदर्श यातायात के लिए सुगम व दुर्घटनारहित पथ बनाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित सड़क सुरक्षा व यातायात संबंधी अन्य एजेंसियाँ कार्य करेंगी। उन्होंने इस सड़क को आदर्श पथ बनाने के लिए वहाँ की जनता से सहयोग की अपील भी की है।

त्रैमासिक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में ये कार्य होंगे—

जिला कलक्टर ने बताया कि अप्रेल माह से तीन माह तक सड़़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान शहर की सड़कों की मरम्मत, सीवरेज मेनहॉल को ठीक करना, साइनेज लगाना, जेब्रा-क्रॉसिंग को ढंग से पुतवाने, डिवाइडर सही करवाने, ट्रैफिक लाइट्स को ठीक करवाने, सड़क के मध्य बनी सफेद लाइन को पुनः पुतवाने, पैदल यात्रियों को सड़क पार करने की सुविधा प्रदान करने, आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ  ऑवरलोडेड वाहनों के चालान सहित ट्रेफिक सिग्नल तोड़ने, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने, हेलमेट नहीं लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जायेगी।

विद्यालयों में देंगे यातायात नियमों की जानकारी—

जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान के तहत विद्यालयों में अध्ययन करने वाले हमारे भावी नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी निःशुल्क प्रदान की जायेगी। उन्हें ट्रैफिक लाइट्स के नियमों, सड़क कब और कैसे पार करें और सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचें, इसके बारे में उन्हें व्यापक जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।

ब्लेक स्पॉट्स का हो समाधान—

जिला कलक्टर ने कहा कि ब्लेक स्पॉट्स सुगम व दुर्घटना रहित यातायात में मुख्य बाधा हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर के 88 ब्लैक स्पॉट्स में से 34 में स्थाई सुधारात्मक कार्य प्रगतिरत है, 53 में सुधारात्मक कार्य करवाये जा चुके हैं। 

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर दक्षिण युगान्तर शर्मा, आरटीओ द्वितीयधर्मेन्द्र, सदस्य सचिव जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ग्रामीण यातायात व पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व सड़क सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।   

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account