केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सालासर पहुंचकर बालाजी मंदिर में दर्शन व पूजा— अर्चना की और देश— प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर पुजारी परिवार ने मंदिर में पूजा — अर्चना करवाई और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान का बालाजी का चित्र व दुपट्टा भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान सत्यप्रकाश पुजारी, जीतमल शर्मा, यशोदा नंदन पुजारी सहित अन्य उपस्थित रहे।


