By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: समाधान साथी व्हाट्सएप चैटबॉट – एक मैसेज पर त्वरित और भरोसेमंद जानकारी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

समाधान साथी व्हाट्सएप चैटबॉट – एक मैसेज पर त्वरित और भरोसेमंद जानकारी

Last updated: 29.04.2026 2:14 pm
Anjali Dadhich
Published: 29.04.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने डिजिटल सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए ‘समाधान साथी’ व्हाट्सएप चैटबॉट के रूप में क्रांतिकारी पहल की शुरुआत की है। यह पहल आमजन और विद्यार्थियों के लिए सरकारी सेवाओं को न केवल सुलभ बना रही है, बल्कि उन्हें पहले से कहीं अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी भी बना रही है।

मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में 14 अप्रेल, 2026 को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में इस चैटबॉट का शुभारंभ किया गया। यह पहल सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है, जो बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को डिजिटल युग में साकार करती है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने बताया कि अब पेंशन या छात्रवृत्ति से जुड़ी किसी भी जानकारी, समस्या या आवेदन की स्थिति जानने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आमजन केवल 7690080055 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक संदेश भेजकर कहीं से भी, कभी भी योजना और आवेदन संबंधी जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।

यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। जहां पहले सरकारी सेवाओं तक पहुंच चुनौतीपूर्ण हुआ करती थी, वहीं ‘समाधान साथी’ ने इस दूरी को खत्म कर सरकारी सेवाओं को सीधे लोगों की उंगलियों तक पहुंचा दिया है। ‘समाधान साथी’ डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक पहल है। अब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी के लिए भी भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि वे घर बैठे, बिना किसी बाधा के, तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अन्य योजनाओं को भी इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा।

‘समाधान साथी’ केवल एक चैटबॉट नहीं, बल्कि एक संपूर्ण डिजिटल सहायता प्रणाली है। यह विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की अंतिम तिथि, आवेदन की स्थिति तथा सामान्य प्रश्नों के सटीक और त्वरित उत्तर प्रदान करता है। इतना ही नहीं, यह चैटबॉट आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए चरण-दर-चरण मार्गदर्शन भी प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता बिना किसी भ्रम के अपना आवेदन सही तरीके से भर सकें। सामान्य त्रुटियों को पहचानने और उन्हें सुधारने में भी यह प्रभावी सहायता देता है, जिससे आवेदन अस्वीकृति की संभावना कम हो जाती है।

पेंशन लाभार्थियों के लिए भी यह चैटबॉट बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। अब वे पेंशन भुगतान की स्थिति, पात्रता और अन्य संबंधित जानकारियां भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार ‘समाधान साथी’ छात्रवृत्ति और पेंशन दोनों ही प्रमुख सेवाओं के लिए एक एकीकृत डिजिटल मंच के रूप में कार्य करता है। इसकी एक और खासियत इसकी द्विभाषी सुविधा (हिंदी और अंग्रेज़ी) है, जो इसे हर वर्ग के नागरिक के लिए उपयोगी बनाती है। साथ ही, यह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिससे डिजिटल पहुंच और अधिक व्यापक हो जाती है।

‘समाधान साथी’ ने पारंपरिक सरकारी कार्यप्रणाली को बदलते हुए एक प्रतिक्रियात्मक मॉडल से सक्रिय मॉडल में परिवर्तित कर दिया है। यह पहल न केवल पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करती है, बल्कि ‘नागरिक-प्रथम’ शासन की अवधारणा को वास्तविकता में बदलने का एक सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से सरकार और आमजन के बीच की दूरी तेजी से कम हो रही है। ‘समाधान साथी’ केवल एक तकनीकी नवाचार ही नहीं, बल्कि सुविधा और सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर उभरा है, जो हर नागरिक को यह विश्वास दिलाता है कि अब समाधान ‘सिर्फ एक मैसेज दूर’ है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account