By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जनगणना-2027 की शुरुआतविधान सभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने स्‍व-गणना कर दिया जागरूकता का संदेश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

जनगणना-2027 की शुरुआतविधान सभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने स्‍व-गणना कर दिया जागरूकता का संदेश

Last updated: 02.05.2026 12:13 pm
Anjali Dadhich
Published: 02.05.2026

 राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने राजस्थान में प्रारंभ हुई जनगणना-2027 के अंतर्गत स्‍व-गणना कर आमजन को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नागरिकों से अपील की कि वे भी जनगणना को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व समझते हुए इसमें पूर्ण सहयोग करें।

स्‍पीकर डॉ. देवनानी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह देश और प्रदेश की योजनाओं, नीतियों और विकास की दिशा तय करने का आधार है। सटीक और पूर्ण जानकारी के आधार पर ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत ढांचे और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर सकती है।

स्‍पीकर डॉ. देवनानी ने कहा कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ हो चुका है, जिसमें घर-घर जाकर जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्रित की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है, जिससे प्रत्येक नागरिक की जानकारी सुरक्षित और सटीक रूप से दर्ज हो सके।

स्‍पीकर डॉ. देवनानी ने कहा कि जनगणना में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे ही राज्य और देश की वास्तविक स्थिति का आंकलन संभव हो पाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना कर्मियों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि विकास योजनाएं अधिक प्रभावी और जनहितकारी बन सकें।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और इसमें सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थान की जनता इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेगी और इसे सफल बनाएगी।

इस अवसर पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव व जनगणना के लिए राज्‍य नोडल अधिकारी रवि कुमार सुरपुर, जनगणना निदेशक विष्‍णु चरण मलिक, जयपुर नगर निगम आयुक्‍त ओम कसेरा, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक विनेश सिंघवी, संयुक्‍त निदेशक डॉ. सुदेश कुमार और अविनाश शर्मा मौजूद थे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account